NVIDIA Share Price Crash: AI दिग्गज एनवीडिया के शेयरों में 1 महीने में 26% की गिरावट आई है। जानें CEO जेन्सन हुआंग के इस्तीफे और चीन विवाद के बाद शेयर कितना गिर सकता है?
NVIDIA Share Price Target: कुछ ही समय पहले तक जिस कंपनी का सिक्का पूरी दुनिया के शेयर बाजार में चलता था, आज उसी के निवेशकों की नींद उड़ी हुई है। हम बात कर रहे हैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सबसे बड़ी चिप बनाने वाली कंपनी NVIDIA की। साल 2026 के बीच में जब एनवीडिया अपने सबसे हाई लेवल पर थी, तब इसके एक शेयर का भाव $243.37 तक पहुंच गया था। उस समय कंपनी की कुल वैल्यू (Market Cap) $5.80 ट्रिलियन हो गई थी यानी भारत के पूरे शेयर बाजार की कुल वैल्यू से भी ज्यादा। लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। पिछले एक महीने में NVIDIA का शेयर 26% से ज्यादा टूट चुका है और कंपनी की वैल्यू घटकर $4 ट्रिलियन के आसपास आ गई है। यानी निवेशकों की करीब 30% पैसा साफ हो चुका है। आइए जानते हैं कि आखिर ये भूचाल आया कैसे और अब आगे क्या होने वाला है...
NVIDIA का साम्राज्य आखिर क्यों डूबने लगा?
इस पूरी गिरावट की जड़ें मई 2026 में जुड़ी हैं। उस वक्त अमेरिका की एक पुरानी रिसर्च फर्म Culper Research ने एनवीडिया के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की थी। फर्म ने साफ चेतावनी दी थी कि एनवीडिया के पास एक छिपा हुआ 'चाइना प्रॉब्लम' है। कंपनी का दावा था कि अप्रैल 2025 के अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद चीन में उनका कारोबार 'जीरो' हो गया है। लेकिन रिसर्च फर्म का आरोप था कि एनवीडिया की कुल कमाई का 20% से ज्यादा हिस्सा अब भी चीन से ही आ रहा है, जो गैर-कानूनी तरीकों और साउथ-ईस्ट एशिया के बिचौलियों के जरिए हो रहा है। उस समय बाजार ने इस चेतावनी को नजरअंदाज किया, लेकिन जब चीनी जासूसी (Chinese Spying) और अन्य विवादों के बाद कंपनी के फाउंडर और CEO जेन्सन हुआंग (Jensen Huang) को इस्तीफा देना पड़ा, तो बाजार में हड़कंप मच गया।
क्या NVIDIA की बर्बादी से विरोधियों की लॉटरी लगेगी?
जब एक बड़ा खिलाड़ी लड़खड़ाता है, तो दूसरे खिलाड़ियों के लिए रास्ता खुलता है। एनवीडिया के संकट के बीच निवेशक अब AMD, Broadcom और Micron जैसे दूसरे AI स्टॉक्स की तरफ भाग रहे हैं। हाल के दिनों में AMD और ब्रॉडकॉम के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी भी देखी गई है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि एनवीडिया में लीडरशिप संकट का फायदा उसके सबसे करीबी विरोधियों को मिल सकता है।
NVIDIA Crisis का किस कंपनी को कितना फायदा?
AMD के 'Instinct GPUs' और AI चिप्स सीधे तौर पर एनवीडिया के डेटा-सेंटर प्रोसेसर को टक्कर देते हैं। वहीं, Broadcom जैसी बड़ी टेक कंपनियां अब कस्टम AI चिप्स की तरफ मुड़ रही हैं, जिसमें ब्रॉडकॉम की महारत है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर एनवीडिया में यह अनिश्चितता लंबे समय तक बनी रही, तो बड़ी कंपनियां चिप खरीदने के लिए दूसरे विकल्पों पर तेजी से शिफ्ट होंगी।
NVIDIA Share को लेकर निवेशकों को क्या करना चाहिए?
बाजार के जानकार घबराहट में कोई भी फैसला न लेने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि सिर्फ CEO के जाने से कंपनी का भविष्य तय नहीं होता है। उन्होंने इतिहास के बड़े उदाहरण देते हुए बताया कि जब 2011 में स्टीव जॉब्स ने ऐपल (Apple) छोड़ा था और टिम कुक CEO बने थे, तब भी बाजार घबराया था। यही हाल बिल गेट्स के बाद माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), जेफ बेजोस के बाद अमेजन (Amazon) और लैरी पेज के बाद गूगल (Google) के साथ भी हुआ था। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में इन सभी कंपनियों के शेयर गिरे थे, लेकिन जैसे ही नई लीडरशिप ने काम संभाला, इन्होंने जोरदार वापसी की। शॉर्ट-टर्म में AMD और ब्रॉडकॉम को फायदा जरूर मिल सकता है, लेकिन टेक्नोलॉजी और प्लानिंग के मामले में NVIDIA अब भी सबसे आगे है। लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए ये गिरावट खरीदारी का एक बड़ा मौका हो सकता है।
NVIDIA शेयर की गिरावट चार्ट पर कहां रुकेगी?
अगर आप इस शेयर में दांव लगाने की सोच रहे हैं या पहले से फंसे हुए हैं, तो टेक्निकल लेवल्स को समझना बहुत जरूरी है। रिसर्च एक्सपर्ट्स के अनुसार चार्ट पर शेयर के लिए $154 पर पहला मजबूत सपोर्ट है। अगर ये लेवल टूटता है, तो $148 पर शेयर को तगड़ा सपोर्ट मिलेगा। यहां से गिरावट थमने की पूरी उम्मीद है। ऊपर की तरफ $175 पर एक बड़ा रेजिस्टेंस (Resistance) हो सकता है। जिस दिन शेयर इस लेवल के ऊपर टिककर बंद होगा, ये दोबारा $200 के करीब जाने की तैयारी कर सकता है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ न्यूज अपडेट और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसे किसी शेयर को खरीदने या बेचने की सलाह न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले SEBI रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।














