Kalyan Jewellers Q2 Results: तिमाही नतीजों से पहले कल्याण ज्वेलर्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। 6 दिन में 22% उछला, 26% रेवेन्यू ग्रोथ के बाद निवेशकों की इस पर नजर है।

Kalyan Jewellers Share Price: शेयर बाजार में इन दिनों ज्वेलरी कंपनियों का जलवा है और इसमें सबसे आगे दौड़ रहा है कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) का शेयर। कंपनी के दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के नतीजे आने से ठीक पहले, इस शेयर ने ऐसी तूफानी रफ्तार पकड़ी है कि निवेशकों की चांदी हो गई है। सोमवार, 9 नवंबर को शेयर 4% तक उछल गया। इस शेयर ने पिछले एक हफ्ते में जोरदार रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं इसका अब तक का परफॉर्मेंस और एक्सपर्ट्स की सलाह...

कल्याण ज्वेलर्स शेयर का रिटर्न

कल्याण ज्वेलर्स के शेयर ने पिछले कुछ ही दिनों में कमाल का प्रदर्शन किया है। सोमवार को BSE पर यह शेयर ₹594.65 पर खुला और दिन के दौरान ₹614.50 के हाई लेवल तक पहुंच गया। पिछले 6 दिन में करीब 21-22% का जोरदार उछाल आया। पिछले 1 महीने में इसमें 10% से ज्यादा की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में इस शेयर ने निवेशकों को 43% से ज्यादा का मोटा रिटर्न दिया है। इस साल (YTD) यानी 2026 में अब तक शेयर 26% से ज्यादा मजबूत हो चुका है।

कल्याण ज्वेलर्स शेयर में इतनी तेजी क्यों है?

शेयर के इस तरह रॉकेट बनने के पीछे कंपनी का शानदार बिजनेस है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, जुलाई-सितंबर (Q2) तिमाही में कल्याण ज्वेलर्स की कुल कमाई (Consolidated Revenue) में पिछले साल के मुकाबले 26% की बंपर ग्रोथ देखी गई है। भारत में कंपनी की कमाई 27% बढ़ी है। मजे की बात यह है कि पिछले साल इसी दौरान पूरे 9 दिन के नवरात्र पड़े थे, फिर भी कंपनी ने इस साल अपने पुराने स्टोर्स (Same-Store Sales) से करीब 20% ज्यादा सेल की है। विदेशी बाजारों (खासकर मिडिल ईस्ट) में भी कंपनी की कमाई करीब 18% बढ़ी है। कुल कमाई का 11% हिस्सा इंटरनेशनल मार्केट से ही आया है।

कल्याण ज्वेलर्स शेयर को लेकर एक्सपर्ट्स की सलाह

कंपनी के शानदार बिजनेस को देखते हुए शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स भी इस स्टॉक को लेकर काफी पॉजिटिव (Bullish) हैं। उनका कहना है कि शेयर ₹490 के लेवल से भागकर ₹600 के पार आ गया है। उनका मानना है कि ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है। ऐसे में गिरावट पर खरीदें (Buy-on-Dips) सकते हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर शेयर ₹610 के ऊपर टिकता है, तो ये करीब ₹50 के आसपास की और ग्रोथ दिखा सकते है। हालांकि, एक्सपर्ट्स ने इसे लेकर वॉर्निंग भी दी है कि अगर शेयर ने ₹650 का लेवल पार कर लिया, तो नया हाई (Record High) भी बना सकता है लेकिन अगर वहां से फिसला, तो पुराने रेंज में भी आ सकता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए आंकड़े और टारगेट टेक्निकल आउटलुक के आधार पर है। इसे किसी शेयर को खरीदने या बेचने की सलाह न माना जाए। शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर (SEBI Registered) से सलाह जरूर लें।