PM Kisan Yojana: क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? जाने नियम

पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर कई सवाल किसानों के मन में रहता है। इनमें से एक सवाल यह भी है कि क्या पति और पत्नी दोनों इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस सवाल को लेकर लोग काफी भ्रम फैला रहे हैं। चलिए हम जानकारी देते हैं। 

Moin Azad | Published : Jul 23, 2022 5:13 AM IST

बिजनेस डेस्कः पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में लोगों को कई गलतफहमियां हैं। लोगों के मन में सवाल भी कई हैं। जैसे कि पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ क्या पति और पत्नी को अलग-अलग मिल सकता है? ये सवाल कई बार किसानों के जहन में उठता है। इसे लेकर लोग कई तरह की बातें भी करते हैं। लेकिन सच यह है कि दोनों एक साथ इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। इसका मतलब है कि पति-पत्नी के नाम पर अलग-अलग 2-2 हजार रुपये की किस्त नहीं आ सकती है।

कार्रवाई के भी हैं आदेश
ऐसे कई मामलों में सरकार ने किसानों पर कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं। पीएम किसान के कई लाभार्थी एक ही जमीन पर पति और पत्नी दोनों के नाम पर 4000 रुपये की समर्थन राशि ले रहे थे। ऐसे किसानों को सरकार ने नोटिस भी भेजा है। इसे एक तरह का फ्रॉड भी कहा जा रहा है। 

Latest Videos

अपात्र किसानों से वापस लिए जाएंगे किस्त के पैसे
सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि अगर कोई भी फर्जी तरीके से किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहा है, तो उससे किस्त के सारे रुपए वापस लिए जाएंगे। अगर वह देने से इनकार करता है तो उसपर उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इनमें वे लोग भी शामिल होंगे जिन्होंने पति-पत्नी दोनों के नाम पर किस्त उठाई है। इसके अलावा भी सरकार द्वारा तय कई मानक हैं जिन पर खरे न उतरने वाले लोगों से भी किस्त वापस ली जाएगी। इसके लिए नोटिस जारी कर दी गई है। 

पीएम किसान सम्मान निधि क्या है?
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर 4 महीने बाद 2000 रुपए की किस्त दी जाती है। केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। हर साल किसनों को 6000 रुपए दिए जाते हैं। यह राशि सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलती है जो एक तय सीमा से नीचे की आय अर्जित करते हैं। किसानों की पात्रता के लिए सरकार ने एक खांका तैयार किया है। जो भी किसान उसमें फिट बैठते हैं, वही किसान इसका लाभ ले पाते हैं। इस योजना की 11वीं किस्त 31 मई को 10 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई थी। योजना की शुरुआत पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में साल 2019 में की थी। 

यह भी पढ़ें- इस दिन खाते में आएगा PM Kisan samman Nidhi 12th Installment का पैसा, नोट कर लें तारीख

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर