Business Idea: त्योहारों के सीजन में 2 महीने में कमाएं ₹2 लाख! घर से शुरू करें ये पैकिंग बिजनेस

Published : Sep 29, 2026, 07:32 PM IST
Business Idea

सार

Home Based Business Idea: त्योहारी सीजन में घर से गिफ्ट हैंपर और कस्टमाइज्ड पैकिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सिर्फ 10,000 रुपए में ये काम शुरू हो जाएगा। जानिए प्रॉसेस

Festival Season Business Idea: दशहरा, करवाचौथ, धनतेरस, दिवाली और उसके ठीक बाद शादियों का सीजन दस्तक देने वाला है। इन दो-तीन महीनों में हर कोई एक-दूसरे को गिफ्ट, मिठाइयां और ड्राई फ्रूट्स बांटता है। अगर आप भी त्योहारों के इस मौके को भुनाकर घर बैठे तगड़ी कमाई करना चाहते हैं, तो कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैंपर्स और डिजाइनर पैकिंग का काम शानदार ऑप्शन हो सकता है। इसे शुरू करने के लिए न किसी दुकान की जरूरत है और न ही लाखों रुपयों की। घर की एक टेबल से शुरू करके आप सीजन भर में आसानी से करीब 2 लाख रुपए तक का प्रॉफिट निकाल सकते हैं। जानिए इस बिजनेस को कैसे शुरू कर सकते हैं, कहां-कितना खर्च आएगा...

ये बिजनेस क्या है और क्यों है इसकी इतनी डिमांड?

आजकल लोग साधारण डिब्बे में मिठाई या ड्राई फ्रूट्स देने के बजाय खूबसूरत टोकरी, डिजाइनर बॉक्स और रिबन से सजे हैंपर्स देना पसंद करते हैं। कॉरपोरेट कंपनियां अपने कर्मचारियों और क्लाइंट्स को प्रीमियम गिफ्ट देती हैं, तो रिश्तेदार शादियों और दिवाली पर खास लुक वाले पैकेज खोजते हैं। बाजार में तैयार मिलने वाले ब्रांडेड हैंपर्स बहुत महंगे होते हैं, इसलिए लोग ऐसे लोकल क्रिएटर्स को तलाशते हैं, जो कम बजट में सुंदर और कस्टमाइज्ड गिफ्ट पैक तैयार करके दे सकें।

शुरुआत में कितना खर्च और क्या-क्या सामान चाहिए?

टोटल खर्च: इस काम को आप सिर्फ 10,000 से 15,000 रुपए की शुरुआती कैपिटल से बड़े आराम से शुरू कर सकते हैं।

पैकिंग मटेरियल: बांस या MDF (लकड़ी) की टोकरियां, कार्डबोर्ड के फैंसी बॉक्सेस, नेट फैब्रिक, बटरफ्लाई रिबन, ग्लू गन और बटर पेपर।

अंदर रखने का सामान: थोक बाजार से खरीदे गए काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट, ब्रांडेड चॉकलेट्स, डिजाइनर मोमबत्तियां, मिट्टी के फैंसी दीये और धूपबत्ती।

सजावटी चीजें: छोटे आर्टिफिशियल फूल, गोटा-पट्टी, पर्सनलाइज्ड नेम टैग और फेस्टिव स्टिकर्स।

कहां मिलेगा ये सामान?

ये सभी कच्चा माल अपने शहर के थोक बाजार या सदर बाजार जैसी थोक मंडियों से काफी सस्ते दामों में मिल जाता है। आप चाहें तो आसपास किसी दूसरे शहर की सस्ते मार्केट भी जाकर सामान खरीद सकते हैं।

गिफ्टिंग बिजनेस के खर्च और कमाई का पूरा गणित

थोक से ड्राई फ्रूट्स (400 ग्राम)- करीब 280 रुपए

फैंसी टोकरी, नेट, रिबन और दीये- 120 रुपए

कुल खर्च प्रति हैंपर- करीब 400 रुपए

बाजार में बिक्री की कीमत- करीब 750 से 900 रुपए

प्रति हैंपर प्रॉफिट- करीब 350 से 500 रुपए

2 लाख रुपए की कमाई कैसे होगी?

अगर आप पूरे त्योहारी और वेडिंग सीजन यानी अक्टूबर और नवंबर में सिर्फ 400 से 500 हैंपर्स भी बेच लेते हैं, तो 400 रुपए के अनुमानित एवरेज प्रॉफिट के हिसाब से 1.60 से 2.00 लाख रुपए तक की कमाई हो सकती है।

पहला ऑर्डर कहां से मिलेगा, कस्टमर कैसे खोजें?

  • 4-5 अलग-अलग बजट वाले हैंपर्स (जैसे ₹499, ₹799, ₹1199) तैयार करें और उनके अच्छे सैंपल फोटो शूट करें और रील्स बना लें।
  • अपने वॉट्सऐप स्टेटस, इंस्टाग्राम और फेसबुक ग्रुप्स पर इन सैंपल्स को पोस्ट करें। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बताएं कि आप बल्क ऑर्डर पर डिस्काउंट दे रहे हैं।
  • अपने इलाके की रियल एस्टेट एजेंसियों, डॉक्टरों, कार शोरूम्स, ज्वेलरी शॉप्स और छोटे दफ्तरों में जाकर कैटलॉग दिखाएं। ये लोग एक साथ 50 से 100 गिफ्ट बॉक्स का ऑर्डर दे सकते हैं।
  • दिवाली से दो दिन पहले अपनी सोसायटी या किसी लोकल दिवाली मेले में एक छोटी सी टेबल लगाकर लाइव हैंपर्स बेच सकते हैं।

इस काम को आसान बनाने के 3 बातों का रखें ध्यान

  1. जब भी कोई ग्राहक 10 या उससे ज्यादा हैंपर्स का ऑर्डर दे, तो कम से कम 50% रकम एडवांस लें ताकि उसी पैसे से आप कच्चा माल खरीद सकें। इससे आपकी जेब से अलग से पैसे नहीं लगेंगे।
  2. त्योहारों में समय की सबसे ज्यादा कीमत होती है। अगर आपने डिलीवरी का समय 25 तारीख दिया है, तो 24 की शाम तक सारा काम पैक करके तैयार रखें।
  3. ड्राई फ्रूट्स या चॉकलेट्स हमेशा फ्रेश और अच्छी क्वॉलिटी के ही इस्तेमाल करें। अच्छी क्वॉलिटी से ग्राहक हर साल लौटकर आपके पास ही आएगा।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और व्यावसायिक जागरूकता से है। किसी भी बिजनेस में वास्तविक लागत, कच्चे माल के भाव, बिक्री और मुनाफे का स्तर आपके स्थानीय बाजार की मांग, पैकेजिंग की गुणवत्ता और व्यक्तिगत मेहनत पर निर्भर करता है। कोई भी बिजनेस शुरू करने या वित्तीय पूंजी लगाने से पहले अपने स्थानीय बाजार का आकलन खुद जरूर करें और किसी एक्सपर्ट की सलाह भी जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Wedding Gift Tax Rules: शादी में मिला 10 लाख कैश, क्या इनकम टैक्स का नोटिस आएगा?
Post Office NSC Scheme: पीएम मोदी भी करते हैं इसमें निवेश, जानिए इस स्कीम की पूरी डिटेल