Bangles Business Ideas: कांच की चूड़ियां हमेशा डिमांड में रहती हैं। जो चूड़ी ₹10-20 में आती है, उसे थोड़ा-सा नया लुक देकर ₹100-₹150 में आसानी से बेचा जा रहा है। आइए जानते हैं चूड़ियों से जुड़े 5 ऐसे स्टार्टअप आइडियाज, जो बंपर मुनाफा दे सकते हैं।
आजकल हर दुल्हन अपनी शादी के जोड़े से मैच करती हुई चूड़ियां पहनना चाहती है। आप सादी कांच की चूड़ियों को लेकर उनके साथ कुंदन, लटकन और वेलवेट की चूड़ियों को मिलाकर एक शानदार 'ब्राइडल सेट' बना सकते हैं। ₹50 का रॉ-मटीरियल और आपकी मेहनत मिलकर ₹500 का सेट तैयार कर देती है। इंस्टाग्राम पर अपनी डिजाइन की रील (Reels) डाल सकती हैं, वहां से भी आपको खूब ऑर्डर मिल सकते हैं।
अगर आपको ड्राइंग या पेंटिंग का शौक है, तो सादी कांच की चूड़ियों पर बारीक डिजाइन, फ्लोरल प्रिंट या मधुबनी आर्ट बनाकर उन्हें प्रीमियम फैशन बना सकते हैं। ऐसी चूड़ियां बुटीक और एग्जीबिशन में बहुत महंगे दामों पर बिकती हैं। यूनिक होने के कारण लोग इसकी मुंहमांगी कीमत देते हैं।
36
चूड़ी रेंटल और सब्सक्रिप्शन बॉक्स (Bangle Rental Service)
बड़े शहरों की तर्ज पर अब छोटे शहरों में भी रेंटल का चलन बढ़ रहा है। महंगी और भारी चूड़ियों के सेट को लोग खरीदने के बजाय ₹100-200 में किराए पर लेना पसंद करते हैं। आप अपना एक छोटा 'चूड़ी बैंक' खोल सकते हैं जहाँ से लोग मैचिंग सेट किराए पर ले सकें।
आजकल अपना नाम या पति का नाम चूड़ियों पर लिखवाने का बड़ा क्रेज है। सादी चूड़ियों पर ग्लिटर या मोतियों से नाम लिखकर आप उन्हें पर्सनल टच दे सकते हैं। गिफ्ट देने के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। जन्मदिन, सालगिरह और करवाचौथ जैसे फेस्टिवल्स पर इसकी काफी डिमांड रहती है।
56
इको-फ्रेंडली 'रीसाइकिल' चूड़ी ज्वेलरी
टूटी हुई या पुरानी कांच की चूड़ियों को पिघलाकर या उन्हें जोड़कर कान के झुमके (Earrings) या गले का सेट बनाना एक अनोखा स्टार्टअप आइडिया है। यह 'वेस्ट से बेस्ट' वाला बिजनेस है, जिसमें कॉस्ट लगभग जीरो है। यहां से भी अच्छा मुनाफा हो सकता है।
66
बिजनेस शुरू करने के लिए 3 जरूरी बातें
पैकेजिंग पर ध्यान दें: चूड़ी चाहे ₹10 की हो, अगर उसकी पैकिंग सुंदर है, तो ग्राहक उसे ₹100 में भी खुशी-खुशी खरीद सकता है।
लोकल मार्केट से टाई-अप: अपने शहर के ब्यूटी पार्लर और बुटीक वालों से संपर्क करें। उन्हें अपना सैंपल दिखाएं।
सोशल मीडिया का जादू: फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर अपने काम की फोटो जरूर शेयर करते रहें।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए बिजनेस आइडियाज और मुनाफे के आंकड़े सिर्फ जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से शेयर किए गए हैं। किसी भी बिजनेस को शुरू करने में जोखिम होता है और सफलता आपकी मेहनत, मार्केट रिसर्च और निवेश पर निर्भर करती है। किसी भी बिजनेस को शुरू या वित्तीय निवेश करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों और कानूनी जानकारों से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।