Trent Share: सस्ता हुआ Tata का मल्टीबैगर स्टॉक, एक्सपर्ट्स ने कहा- ₹1000 की तेजी पक्की!

Published : Apr 23, 2026, 11:21 AM IST

Trent Share Price Target: चौथी तिमाही नतीजों के बाद टाटा की दिग्गज रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड (Zudio, Westside) के शेयरों में आज गिरावट है। बाजार के जानकार इसे 'डर' नहीं, 'डिस्काउंट' मान रहे हैं। इस शेयर पर ₹1000 तक उछाल की भविष्यवाणी कर रहे हैं। 

PREV
15

ट्रेंट के चौथी तिमाही के नतीजे कैसे हैं?

टाटा ट्रेंट ने अपने चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे पेश किए हैं, जो ऑन-पेपर काफी शानदार दिख रहे हैं। कंपनी का मुनाफा (Net Profit) पिछले साल के 318 करोड़ से बढ़कर 400 करोड़ रुपये हो गया है, यानी करीब 26% की सीधी जंप। वहीं, कंपनी की कुल कमाई (Revenue) भी 19% की छलांग लगाकर 5,028 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है।

25

टाटा ट्रेंट के नतीजे सुपरहिट, फिर शेयर में हाहाकार क्यों?

इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद स्टॉक 4% गिरकर 4,255 रुपए के आसपास क्यों आ गया? दरअसल, मार्केट को कंपनी से उम्मीदें थोड़ी और ज्यादा थीं। जब उम्मीद और हकीकत में थोड़ा भी गैप आता है, तो बड़े निवेशक मुनाफा वसूली (Profit Booking) शुरू कर देते हैं, जिससे भाव नीचे आ जाता है।

35

Trent Share: ₹1000 से ज्यादा की कमाई का मौका

दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) इस गिरावट को खरीदारी के बड़े मौके के तौर पर देख रही है। उन्होंने इस स्टॉक पर 'Buy' की रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 5,250 रुपए कर दिया है। अगर मौजूदा भाव (4255 रुपए) से तुलना करें, तो एक्सपर्ट्स को यहां से करीब 18% यानी ₹1000 प्रति शेयर की शानदार तेजी नजर आ रही है।

45

ट्रेंट शेयर पर मॉर्गन स्टेनली की ओवरवेट रेटिंग

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) भी ट्रेंट को लेकर काफी पॉजिटिव है। उन्होंने स्टॉक को Overweight रेटिंग दी है। इसका मतलब यह है कि उन्हें उम्मीद है कि यह शेयर मार्केट के दूसरे शेयरों के मुकाबले ज्यादा बेहतर रिटर्न देगा। मॉर्गन स्टेनली ने इसके लिए 4,835 रुपए का टारगेट तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 9% ऊपर है।

55

ट्रेंट शेयर में क्यों आएगी तेजी?

  • जूडियो का छोटे शहरों में विस्तार: कंपनी अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। जूडियो अब टियर-2 और टियर-3 शहरों में तेजी से पांव पसार रहा है, जिससे भविष्य में बड़ी कमाई की उम्मीद है।
  • बेहतर लागत प्रबंधन: ग्रोथ की रफ्तार थोड़ी धीमी रहने के बावजूद कंपनी ने अपने खर्चों (Costs) को बहुत अच्छे से मैनेज किया है, जिससे मुनाफा मार्जिन बेहतर बना हुआ है।
  • पुराने स्टोर्स की रिकवरी: ब्रोकरेज फर्म्स का मानना है कि जैसे ही मौजूदा स्टोर्स की बिक्री में और सुधार होगा, प्रॉफिट मार्जिन रॉकेट की तरह ऊपर जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सिर्फ शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी तरह की निवेश सलाह (Investment Advice) नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश करने से पहले अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार (Certified Financial Advisor) या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories