- Home
- Business
- Jio Fin से ITC तक: बाजार की गिरावट में ये 5 सस्ते शेयर दे रहे ताबड़तोड़ रिटर्न! कीमत ₹450 से भी कम
Jio Fin से ITC तक: बाजार की गिरावट में ये 5 सस्ते शेयर दे रहे ताबड़तोड़ रिटर्न! कीमत ₹450 से भी कम
Top Gainers Today: आज गुरुवार को बाजार खुलते ही निवेशकों के चेहरे उतर गए। ग्लोबल टेंशन-कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने मार्केट का मूड बिगाड़ दिया। जहां सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में गोते लगा रहे। वहीं ₹450 से सस्ते कुछ शेयर गिरावट में रॉकेट बन गए हैं।

Jio Financial Services Share: गिरते बाजार का चमकता सितारा
इस भारी गिरावट के बीच जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने कमाल कर दिया है। आज यह शेयर ₹240.00 पर खुला था और देखते ही देखते इसने ₹246.20 का हाई लेवल छू लिया। फिलहाल यह ₹245.93 पर ट्रेड कर रहा है, जो कि कल के मुकाबले 3.11% की बड़ी बढ़त है। भारी संख्या में शेयरों की खरीद-बिक्री (वॉल्यूम) बना हुआ है।
ONGC Share: कच्चे तेल की तेजी का मिल रहा फायदा
जब भी इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल महंगा होता है, तो ओएनजीसी को सीधा फायदा पहुंचता है। आज यह शेयर ₹284.85 पर ओपन हुआ और इसने ₹289.80 की ऊंचाई को छुआ। अभी यह ₹286.75 के भाव पर टिका हुआ है, जिसमें 1.09% की तेजी दर्ज की गई है।
Coal India Share: मंदी के बीच पावरफुल परफॉर्मेंस
कोल इंडिया ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इसे बाजार की उठापटक से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। आज यह ₹444.25 पर खुलकर ₹447.75 के हाई लेवल तक गया। फिलहाल यह ₹445.90 पर कारोबार कर रहा है, जो करीब 0.39% की बढ़त दर्शाता है। 450 रुपए से कम कीमत वाला यह शेयर उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो रहा है जो कम रिस्क में मजबूती ढूंढ रहे हैं।
Power Grid Share: सुरक्षा और मजबूती का भरोसा
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर में भी आज अच्छी हलचल देखी जा रही है। बाजार के कोहराम के बीच यह ₹320.00 पर खुला और ₹321.85 के ऊपरी स्तर तक पहुंचने में कामयाब रहा। अभी यह ₹320.55 पर ट्रेड कर रहा है। भले ही इसमें तेजी 0.25% की दिख रही हो, लेकिन निफ्टी की भारी गिरावट के मुकाबले इसका हरे निशान में बने रहना ही बड़ी बात है।
ITC Share: निवेशकों की पहली पसंद
लिस्ट में पांचवां नाम एफएमसीजी दिग्गज आईटीसी का है। यह शेयर आज ₹304.00 पर ओपन हुआ था और इसने ₹306.20 का हाई बनाया। अभी इसकी कीमत ₹306.10 के आसपास है, जो कि 0.20% की बढ़त दिखा रही है। ₹303.25 के निचले स्तर से रिकवर होकर यह शेयर लगातार मजबूती दिखा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों (Educational Purposes) के लिए है और इसे किसी भी प्रकार की निवेश सलाह (Investment Advice) के रूप में न लें। यहां दिए गए डिटेल्स सुबह 10 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो किसी भी समय बदल सकते हैं। शेयर बाजार निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले खुद रिसर्च करें और अपने प्रमाणित वित्तीय सलाहकार (SEBI Registered Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

