Gold Rate Today : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। सोना अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 59 हजार रुपये सस्ता हो चुका है, लेकिन सवाल है कि क्या इसकी कीमतों में अभी और गिरावट आएगी और क्या 10 ग्राम गोल्ड 1 लाख रुपये तक पहुंच सकता है?
सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। साल 2026 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब दोनों ही के भाव लगातार धड़ाम से नीचे आ रहे हैं। एक तरफ इस गिरावट ने जहां निवेशकों को बड़ा झटका दिया है, वहीं शादी-ब्याह और त्योहारों के लिए सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को राहत मिली है। सोना अपने रिकॉर्ड लाइफ टाइम हाई लेवल से सबसे ज्यादा सस्ता हुआ है। बता दें कि यही गोल्ड इसी साल जनवरी में 1.93 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, तो यहां से अब 10 Gram 24 Karat Gold 72 हजार रुपए से ज्यादा सस्ता मिल रहा है
22 नवंबर को घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,25,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 1.75 लाख रुपये प्रति किलो रहा। वहीं MCX पर सोना शुक्रवार को 1,21,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जनवरी 2026 में सोने ने 1,80,779 रुपये का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। इस हिसाब से कीमत में करीब 32 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।
सोना और चांदी क्यों हो रहे सस्ते?
- कीमतों में गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं। सबसे बड़ा कारण अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदें हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख से डॉलर और बॉन्ड यील्ड मजबूत हुए हैं। ऐसे माहौल में निवेशक सोने से पैसा निकालकर दूसरे विकल्पों में लगा रहे हैं।
- इसके अलावा गोल्ड ETF से भी बड़ी मात्रा में पैसा बाहर निकला है। भारतीय रुपये की मजबूती ने भी घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बनाया है। चांदी में औद्योगिक मांग और निवेशकों की बिकवाली का असर भी देखने को मिल रहा है।
अभी कितना और सस्ता हो सकता है सोना?
- बाजार के जानकारों के मुताबिक सोने में अभी और गिरावट की गुंजाइश बनी हुई है। MCX पर 1,21,000 से 1,21,700 रुपये का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है। अगर भाव इस स्तर से नीचे फिसलता है तो अगला लक्ष्य 1,18,500 से 1,17,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो सकता है।
- कुछ विश्लेषकों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के 3,300 डॉलर प्रति औंस तक जाने की आशंका भी जताई है। ऐसे में 10 ग्राम सोने का भाव 1.17 लाख रुपये के आसपास पहुंच सकता है। हालांकि 1 लाख रुपये तक गिरने की संभावना अभी पक्के तौर पर नहीं कही जा सकती।
क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?
अगर आप शादी या निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो एक साथ पूरा पैसा लगाने के बजाय अलग-अलग समय पर खरीदारी करना बेहतर रणनीति हो सकती है। बाजार में उतार-चढ़ाव अभी जारी रह सकता है। इसलिए निवेश से पहले अपनी जरूरत और बजट को ध्यान में रखें।
















