
Low Investment Business Ideas: बढ़ती महंगाई और लिमिटेड इनकम के दौर में आजकल हर कोई एक्स्ट्रा इनकम का जरिया तलाश रहा है। अक्सर लोग ये सोचकर पीछे हट जाते हैं कि बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों रुपए की जरूरत होती है। लेकिन सच ये है कि आज के डिजिटल और सर्विस-बेस्ड दौर में पैसों से ज्यादा सही आइडिया और एग्जीक्यूशन की जरुरत होती है। अगर आपके पास सिर्फ ₹10,000 से ₹20,000 का बजट है, तो भी आप अपने घर से ही प्रॉफिटेबल बिजनेस शुरू कर सकते हैं। जानिए ऐसे 5 लो-इन्वेस्टमेंट बिजनेस आइडिया, जिनमें सही प्लानिंग के साथ महीने के ₹30,000 से ₹40,000 तक आसानी से कमाए जा सकते हैं...
फेस्टिवल, बर्थडे, एनिवर्सरी और कॉरपोरेट इवेंट्स में कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स की भारी डिमांड रहती है। इसे शुरू करने की लागत ₹12,000 से ₹18,000 तक हो सकती है। इसके लिए सिर्फ बेसिक हीट प्रेस मशीन या शुरुआती रॉ मटीरियल जैसे मग, कुशन, की-चेन और टी-शर्ट्स की जरूरत पड़ती है। एक कस्टमाइज्ड मग पर लागत ₹80-₹100 आती है, जो बाजार में ₹250-₹350 तक बिकता है। हर महीने 150-200 ऑर्डर पूरे करने पर ₹30,000 से ज्यादा की शुद्ध बचत हो सकती है।
शुरुआत कैसे करें?
भागदौड़ भरी जिंदगी में कामकाजी परिवारों और स्टूडेंट्स के बीच घर के बने शुद्ध, हाइजीनिक फूड प्रोडक्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है। इसकी लागत ₹8,000 से ₹15,000 तक हो सकती है। इसके लिए पैकेजिंग मटीरियल, सीलिंग मशीन और रॉ इंग्रीडिएंट्स चाहिए होता है। घर के बने थेपले, पराठे बेस, अदरक-लहसुन पेस्ट, होममेड समोसे, कबाब या शुद्ध देसी मसाले आप तैयार कर सकते हैं। शुरुआत में 20-30 फिक्स्ड कस्टमर बेस बनने पर महीने का ₹25,000 से ₹40,000 का मार्जिन आसानी से निकल सकता है।
ड्रॉपशिपिंग में आपको सामान का स्टॉक रखने की जरूरत नहीं होती है। आप सिर्फ कस्टमर और सप्लायर के बीच मीडिएटर बनते हैं। इसे ₹5,000 से ₹10,000 में शुरू कर सकते हैं। बेसिक ई-कॉमर्स स्टोर सेटअप, डोमेन और शुरुआती सोशल मीडिया एडवरटाइजिंग की जरुरत पड़ती है। हर प्रोडक्ट सेल पर 20% से 40% तक का प्रॉफिट मार्जिन मिलता है। दिन के 4-5 ऑर्डर भी महीने के ₹35,000-₹45,000 बना सकते हैं। इसे शुरू करने के लिए Meesho जैसे प्लेटफॉर्म्स से ट्रेंडिंग प्रोडक्ट्स चुनें और अपनी वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए सीधे सेल करें।
शहरी इलाकों और अपार्टमेंट्स में कपड़ों की पेशेवर धुलाई और स्टीम प्रेस की मांग 12 महीने रहती है। इसकी लागत ₹15,000 से ₹20,000 तक आ सकती है। इसके लिए एक कमर्शियल स्टीम आयरन, हैंगर्स, गारमेंट कवर्स और लोकल पर्चे या पैम्फलेट्स की जरुरत होगी। प्रति कपड़े पर ₹10 से ₹25 तक का मार्जिन रहता है। आसपास की 2-3 सोसायटियों से नियमित कपड़े उठाने पर महीने की शुद्ध कमाई ₹30,000 के पार जा सकती है। आप अपनी USP भी इसमें जोड़ सकते हैं। डोरस्टेप फ्री पिकअप और डिलीवरी की सुविधा देकर आप तुरंत ज्यादा से ज्यादा कस्टमर जोड़ सकते हैं।
केमिकल-फ्री प्रोडक्ट्स का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। नीम, मुल्तानी मिट्टी, रोज वॉटर, हेयर ऑयल्स और होममेड सोप्स की मांग टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी खूब है। इसकी लागत ₹10,000 से ₹16,000 रुपए तक आ सकती है। इसके लिए कच्चा माल, एसेंशियल ऑयल्स, मोल्ड्स, बॉटल्स और अट्रैक्टिव लेबलिंग की जरुरत होती है। इन प्रोडक्ट्स में 50% से 70% तक ग्रॉस मार्जिन होता है। लोकल ब्यूटी पार्लर्स और ऑनलाइन ग्रुप्स के जरिए सप्लाई शुरू कर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और बिजनेस जागरूकता के लिए है। इसमें दी गई कमाई, लागत और मुनाफे के आंकड़े अनुमानित हैं। ये बाजार की मांग, स्थानीय लोकेशन, आपकी मेहनत और स्किल पर अलग-अलग हो सकते हैं। किसी भी बिजनेस को शुरू करने या वित्तीय निवेश करने से पहले संबंधित मार्केट की पूरी रिसर्च और अपने स्तर पर एक्सपर्ट से वित्तीय सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।