LPG की किल्लत के बीच बढ़ गई कोयले की डिमांड, जानें अलग-अलग शहरों का रेट

Published : Mar 11, 2026, 01:26 PM IST
coal price today

सार

Coal Prices India: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की वजह से सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसकी वजह से गैस की किल्लत बढ़ गई है और होटल सेक्टर में कोयले की डिमांड भी। जानें दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और इंदौर समेत 10 बड़े शहरों में कोयले का ताजा भाव।

Coal Price Today: मिडिल ईस्ट के तनाव की आंच अब भारत के घरों में रसोई तक पहुंच गया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग की वजह से देश के कई राज्यों में LPG (गैस) की भारी किल्लत हो गई है। आलम यह है कि जहां गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें लगी हैं, कई होटलों और रेस्टोरेंट्स में अब फिर से पुराने जमाने की तरह 'कोयले की भट्टियां' सुलगने लगी हैं। गैस की इस कमी ने कोयले की डिमांड को बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं आज आपके शहर में कोयले का ताजा भाव क्या चल रहा है...

LPG संकट क्यों है?

ईरान युद्ध के चलते हॉर्मुज जलमार्ग बंद होने से सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, जो फिलहाल रुका हुआ है। सरकार ने घरों की रसोई को प्रॉयरिटी देते हुए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसका असर यह हुआ कि दिल्ली से लेकर यूपी, एमपी और राजस्थान जैसे राज्यों में हलवाइयों और रेस्टोरेंट मालिकों ने अब कोयले का स्टॉक जमा करना शुरू कर दिया है। डिमांड बढ़ने की वजह से आज 11 मार्च को कई-कई शहरों में कोयले की कीमतों में 15% से 20% तक का उछाल देखा जा रहा है।

10 बड़े शहरों में कोयले का रेट

दिल्ली (NCR)- 1,400-1,800 रुपए प्रति क्विंटल

नागपुर (महाराष्ट्र)- 1,100-1,450 रुपए प्रति क्विंटल

धनबाद (झारखंड)- 950-1,300 रुपए प्रति क्विंटल

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)- 850-1,200 रुपए प्रति क्विंटल

लखनऊ (यूपी)- 1,350-1,700 रुपए प्रति क्विंटल

जयपुर (राजस्थान)- 1,450-1,850 रुपए प्रति क्विंटल

इंदौर (एमपी)- 1,300-1,650 रुपए प्रति क्विंटल

अहमदाबाद (गुजरात)- 1,250-1,600 रुपए प्रति क्विंटल

लुधियाना (पंजाब)- 1,500-1,900 रुपए प्रति क्विंटल

कोलकाता (प. बंगाल)- 1,150-1,500 रुपए प्रति क्विंटल

इसे भी पढ़ें- LPG Crisis: ₹913 से 1 रुपया भी ज्यादा मांगे गैस एजेंसी वाले तो इस नंबर पर करें फोन, तुरंत होगा एक्शन

इसे भी पढ़ें- गैस एजेंसी का चक्कर छोड़िए! सिलेंडर खत्म होने वाला है तो WhatsApp पर 'Hi' भेजकर करें बुक, ये रहे नए नंबर्स

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यहां दिए गए रेट्स कोयले की क्वॉलिटी (ग्रेड) और ट्रांसपोर्टेशन के आधार पर अलग-अलग शहरों में कम या ज्यादा हो सकते हैं। कोयला खरीदने से पहले एक बार लोकल दुकानदार से कीमत जरूर कंफर्म करें।

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Share Market Crash: 3 घंटे में ढहा बाजार, इन 10 शेयरों ने निवेशकों की नींद उड़ा दी
Reliance Share: ट्रंप की $300 अरब डील के बाद भी क्यों ठंडा पड़ा रिलायंस का शेयर? जानें नया टारगेट