- Home
- Business
- गैस एजेंसी का चक्कर छोड़िए! सिलेंडर खत्म होने वाला है तो WhatsApp पर 'Hi' भेजकर करें बुक, ये रहे नए नंबर्स
गैस एजेंसी का चक्कर छोड़िए! सिलेंडर खत्म होने वाला है तो WhatsApp पर 'Hi' भेजकर करें बुक, ये रहे नए नंबर्स
LPG Gas Booking Process: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की आंच भारत के किचन तक पहुंच गई है। हर जगह चर्चा है कि गैस मिलना मुश्किल होने वाला है। ऐसे में अगर आपका सिलेंडर खत्म होने वाला है, तो बिना गैस एजेंसी जाए मोबाइल से ही बुक कर सकते हैं। जानिए कैसे...

क्या सिलेंडर बुकिंग में दिक्कत आने वाली है?
अमेरिका-इजराइल और ईरान में चल रही जंग की वजह से हॉर्मुज जलमार्ग बंद हो गया है और गैस की सप्लाई में दिक्कत आ रही है। ऐसे में सरकार ने सिलेंडर की कीमत ₹60 तक बढ़ा दी है और बुकिंग पीरियड 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों में होटल और फैक्ट्रियों (कॉमर्शियल) की गैस सप्लाई पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया गया है, ताकि घरों में किसी तरह की दिक्कत न आए।
घर बैठे कैसे बुक करें LPG सिलेंडर?
अगर गैस कम है, इसलिए एजेंसियों पर भीड़ बढ़ सकती है। ऐसे में धक्का-मुक्की से बचने के लिए वॉट्सऐप और मिस्ड कॉल सबसे आसान तरीका है। आप अपनी गैस कंपनी के नंबर पर वॉट्सऐप, मैसेज या फोन से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
Indane Gas (इंडियन ऑयल)
WhatsApp: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 75888 88824 पर 'REFILL' लिखकर भेजें।
Missed Call: 84549 55555 पर एक मिस्ड कॉल दें।
IVRS-SMS: आप 77189 55555 पर कॉल या मैसेज करके भी बुकिंग कर सकते हैं।
HP Gas (एचपी गैस)
WhatsApp: नंबर 92222 01122 सेव करें और 'Hi' लिखकर भेजें।
Missed Call: अपने नंबर से 94936 02222 पर मिस्ड कॉल मारें।
App: आप 'HP Pay' ऐप या Amazon/Paytm से भी पेमेंट और बुकिंग एक साथ कर सकते हैं।
Bharat Gas (भारत गैस)
WhatsApp: इनके ऑफिशियल नंबर 1800224344 पर 'Hi' भेजकर बुकिंग शुरू करें।
IVRS नंबर: बुकिंग के लिए 7715012345 या 7718012345 पर कॉल करें।
SMS: 'LPG' लिखकर 7715012345 पर भेजें।
सिलेंडर जल्दी कैसे मिलेगा?
अब 25 दिन का नियम लागू हो गया है, इसलिए जैसे ही आपका कोटा खुले, तुरंत ऑनलाइन बुकिंग कर दें। ऑनलाइन बुकिंग (WhatsApp/App) करने पर आपको बुकिंग रेफरेंस नंबर तुरंत मिल जाता है, जिससे डिलीवरी ट्रैक करना आसान होता है। अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है, तो पहली बार अपनी एजेंसी जाकर या IVRS के जरिए उसे अपडेट जरूर करवा लें, ताकि आप इन सुविधाओं का फायदा उठा सकें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

