LPG Complaint Numbers: गैस सिलेंडर के दाम ₹913 पहुंचने के बाद अगर गैस एजेंसी या डिलीवरी बॉय बिल से एक रुपया भी ज्यादा मांगता है, तो चुपचाप देने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इसके लिए सख्त नियम बनाए हैं और ऐसे हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जहां एक कॉल करते ही एजेंसी पर तुरंत एक्शन होगा।
LPG Overcharge Complaint: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत में घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतें ₹913 (दिल्ली) तक पहुंच गई हैं। महंगाई की इस मार के बीच कई जगहों पर गैस एजेंसी के लोग या डिलीवरी बॉय तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूल सकते हैं। अगर आपका गैस वाला भी आपसे तय कीमत से एक रुपया भी ज्यादा मांग रहा है, तो चुप न बैठें। सरकार ने इसके लिए सख्त नियम बनाए हैं। आप सिर्फ एक फोन कॉल या मैसेज के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और उस पर तुरंत एक्शन होगा। आइए जानते हैं कैसे और कहां शिकायत कर सकते हैं...
सप्लाई में देरी और 25 दिन का नया नियम क्या है?
जंग के बीच सिर्फ गैस सिलेंडर महंगा ही नहीं, सप्लाई को लेकर भी संकट गहरा रहा है। सरकार ने अब एक सिलेंडर के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 25 दिन का वेटिंग पीरियड अनिवार्य कर दिया है। पैनिक बुकिंग और कालाबाजारी रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। ऐसे में कस्टमर्स से कुछ एजेंसी या डिलीवरी बॉय एक्स्ट्रा पैसे मांग सकते हैं।
डिलीवरी बॉय एक्स्ट्रा पैसे मांगे तो क्या करें?
अक्सर डिलीवरी बॉय 'टिप' के नाम पर या 'डिलीवरी चार्ज' के नाम पर ₹20 से ₹50 एक्स्ट्रा मांगते हैं। नियम के मुताबिक, जो कीमत आपके गैस बिल (Invoice) पर लिखी है, आपको सिर्फ उतनी ही देनी है। बिल में डिलीवरी चार्ज पहले से शामिल होता है।
गैस एजेंसी वाले ज्यादा पैसे मांगे तो कहां करें शिकायत
1. टोल-फ्री हेल्पलाइन (1906)
यह पूरे भारत के लिए कॉमन इमरजेंसी और शिकायत नंबर है। आप किसी भी समय इस पर कॉल करके अपनी गैस एजेंसी के खिलाफ ओवरचार्जिंग की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा भी किसी तरह की समस्या या मनमानी की शिकायत कर सकते हैं। ये ऑल इंडिया ऑफिशियल एलपीजी हेल्पलाइन है। यहां आप सीधे रिपोर्ट कर सकते हैं। एजेंसी का नाम, डिलीवरी डेट, कितना एक्स्ट्रा लिया और मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है। ये कंप्लेन सीधे ऑयल कंपनी तक जाती है।
2. ऑफिशियल कस्टमर केयर नंबर
Indane (इंडियन ऑयल)- 1800-233-3555
HP Gas (हिंदुस्तान पेट्रोलियम)- 1800-2333-555
Bharat Gas (भारत पेट्रोलियम)- 1800-22-4344
3. लोकल फूड एंड सिविल सप्लाइज ऑफिस
अगर एजेंसी लोकल लेवल पर बहुत परेशान कर रही है, तो तालुका सप्लाई ऑफिस या डिस्ट्रिक फूड ऑफिस में जाकर लिखित में शिकायत (Written Complaint) देने पर एजेंसी पर जांच बैठता है।
4. ऐप या वेबसाइट
इसके अलावा, 'My LPG' ऐप या mylpg.in वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन कंप्लेंट की जा सकती है। यहां आप लिखित में शिकायत कर सकते हैं। इसके लइए एजेंसी सेलेक्ट करने के बाद प्रूफ अपलोड करें, फिर कंप्लेन नंबर जेनरेट कर सकते हैं। ये सभी शिकायतें ट्रैक होती हैं और एजेंसी को जवाब देना पड़ता है।
शिकायत करते समय ये 3 चीजें पास रखें
- आपकी उपभोक्ता आईडी (Consumer ID)
- गैस एजेंसी का नाम
- बिल की फोटो या डिलीवरी बॉय का नाम ( अगर संभव हो)
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। यहां दिए गए रेट ₹913 सिर्फ दिल्ली में रसोई गैस की कीमत है। LPG की कीमतें अलग-अलग राज्यों और शहरों में स्थानीय टैक्स के कारण अलग हो सकती हैं। बुकिंग के नियमों और ताजा कीमतों के लिए अपने गैस वितरक (Distributor) या तेल कंपनी (IOCL, HPCL, BPCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएं। शिकायत दर्ज करने से पहले अपने पास वैध बिल और उपभोक्ता आईडी (Consumer ID) जरूर रखें। यह आर्टिकल किसी भी व्यक्तिगत गैस एजेंसी के खिलाफ आरोप नहीं लगाता, बल्कि रीडर्स को उनके उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए लिखा गया है।
इसे भी पढ़ें- Gas Cylinder Crisis: अगर 25 दिन से पहले खत्म हो जाए गैस सिलेंडर तो क्या करें? जान लें 5 आसान उपाय
इसे भी पढ़ें-LPG महंगी हो रही? गैस सिलेंडर 10-15 दिन ज्यादा चलाने के 7 गजब के तरीके
