कोरोना वायरस से बिगड़ती अर्थव्यवस्था, रुपया 46 पैसे गिरकर 73.79 रुपये प्रति डॉलर पर पंहुचा

Published : Mar 06, 2020, 09:14 PM IST
कोरोना वायरस से बिगड़ती अर्थव्यवस्था, रुपया 46 पैसे गिरकर 73.79 रुपये प्रति डॉलर पर पंहुचा

सार

बिगड़ते वित्तीय बाजार की स्थिति को लेकर निवेशकों में चिंता बढ़ने के बीच, भारतीय मुद्रा में एक दिन की तेजी के बाद फिर से गिरावट आ गई

मुंबई: बिगड़ते वित्तीय बाजार की स्थिति को लेकर निवेशकों में चिंता बढ़ने के बीच, भारतीय मुद्रा में एक दिन की तेजी के बाद फिर से गिरावट आ गई। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार के कारोबार की समाप्ति पर रुपया 46 पैसे लुढ़ककर 73.79 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया भारी गिरावट के साथ 73.94 रुपये प्रति डालर पर काफी कमजोर खुला। सुधार आने से पहले यह 73.94 रुपये प्रति डॉलर के दिन के निम्न स्तर को छू गया। कारोबार के अंत में यह 46 पैसे की भारी गिरावट के साथ 73.79 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। लगातार पांच सत्रों की गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को रुपये में हल्का लाभ दर्ज हुआ था।

कोरोना वायरस से उतार चढ़ाव जारी 

सूत्रों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस का प्रकोप फैलने को लेकर निवेशकों की बढ़ती चिंताओं के बीच बाजार में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 893.99 अंक की गिरावट के साथ 37,576.62 अंक पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इस गिरावट की स्थिति को संभालने के लिए संभावित रूप से भारतीय रिजर्व बैंक ने बाजार में हस्तक्षेप किया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr