डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत

Published : Feb 01, 2026, 07:02 PM IST

Top 5 Defence Budget Countries: आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश करते हुए डिफेंस के लिए 7.84 लाख करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। ये रकम पिछले साल की तुलना में 1.04 लाख करोड़ ज्यादा है। लेकिन अभी भी भारत रक्षा बजट में 3 देशों से पीछे हैं।

PREV
15

अमेरिका: डिफेंस पर खर्च करने में नंबर-1

अमेरिका डिफेंस पर खर्च करने के मामले में टॉप पर है। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका का डिफेंस बजट करीब 895 अरब डॉलर है। यूएस अकेले ही कई देशों के कुल बजट से ज्यादा खर्च करता है एयरक्राफ्ट कैरियर, एडवांस फाइटर जेट, स्पेस डिफेंस सबमें नंबर 1 है। NATO और कई देशों की सुरक्षा जिम्मेदारी भी अमेरिका पर है।

25

चीन: तेजी से बढ़ती ताकत

चीन का डिफेंस बजट करीब 266.85 अरब डॉलर है। पिछले 20 सालों में चीन ने सेना पर खर्च कई गुना बढ़ाया है। आधुनिक हथियार, नौसेना और मिसाइल सिस्टम पर जोर दे रहा है। चीन रक्षा सेक्टर पर भारत से करीब 3 गुना ज्यादा खर्च कर रहा है।

35

रूस: डिफेंस में खर्च करने में आगे

रिपोर्ट के अनुसार, रूस का रक्षा बजट करीब 126 अरब डॉलर है। यूक्रेन युद्ध के चलते डिफेंस खर्च बढ़ा है। टैंक, मिसाइल और न्यूक्लियर हथियारों में काफी बजट लगाया जा रहा है। रक्षा बजट के मामले में रूस दुनिया का तीसरा देश है और भारत से काफी आगे है।

45

भारत: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ा डिफेंस बजट

डिफेंस पर खर्च करने के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर है। आज 1 फरवरी को 1.04 लाख करोड़ बजट बढ़ने के बाद भारत का डिफेंस बजट करीब 85 अरब डॉलर है यानी 7.84 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले साल की तुलना में 15% ज्यादा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट बढ़ाया गया है। पिछले 10 साल में ये सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। मेक इन इंडिया, स्वदेशी हथियारों पर फोकस है। आर्मी, एयरफोर्स और नेवी तीनों को मजबूत बनाया जा रहा है।

55

सऊदी अरब: छोटा देश, डिफेंस पर बड़ा खर्च

सऊदी अरब रक्षा मामले में खर्च करने में पांचवे नंबर पर है। इस छोटे से देश का डिफेंस बजट करीब 74.76 अरब डॉलर है। तेल से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा डिफेंस पर खर्च किया जाता है। एडवांस हथियार के अलावा कई चीजों पर यह देश पैसा लगाया है। मिडिल ईस्ट की राजनीति में सऊदी का काफी अहम रोल है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories