सैलरी से नहीं चल पा रहा घर का खर्च? बिना नौकरी छोड़े हर महीने कमाएं 30000 एक्स्ट्रा! जानिए 4 धांसू तरीके

Published : Aug 06, 2026, 03:07 PM IST
Income Increase Tips

सार

Extra Income Ideas: क्या आप भी नौकरी के साथ घर बैठे एक्स्ट्रा कमाई करना चाहते हैं? जानिए बिना ज्यादा पैसा लगाए छोटे बिजनेस शुरू करने और अपनी इनकम बढ़ाने के आसान तरीके।

Income Increase Tips: क्या महीने के आखिरी 10 दिनों में आपकी भी जेब खाली हो जाती है और आप कोई एक्स्ट्रा इनकम (Extra Income) का जरिया खोज रहे हैं? दरअसल, अब सिर्फ एक सैलरी के भरोसे घर की EMI, बच्चों की फीस और बाकी खर्चे चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। इसलिए आजकल लोग अपनी नौकरी छोड़े बिना या घर बैठे-बैठे छोटे-छोटे काम (Side Business) शुरू करके अपनी कमाई को डबल कर रहे हैं। इस स्मार्ट तरीके से लोग हर महीने 20 से 30 हजार रुपए तक की एक्स्ट्रा कमाई कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आप बिना लाखों रुपए लगाए कौन-सा छोटा काम शुरू कर सकते हैं और कैसे अपनी इनकम को तेजी से बढ़ा सकते हैं.

रीसेलिंग का काम

अगर आपके पास पैसा नहीं है, लेकिन आपके वॉट्सऐप और फेसबुक पर अच्छे खासे लोग जुड़े हैं, तो यह काम आपके लिए बेस्ट है। इसके लिए Meesho या Glowroad जैसे ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। वहां से कपड़ों, जूतों या घर के सामान की फोटो अपने वॉट्सऐप स्टेटस या ग्रुप्स में शेयर कर सकते हैं। जब कोई आपको ऑर्डर दे, तो ऐप में अपना मार्जिन (कमीशन) जोड़कर ऑर्डर लगा दें। सामान कंपनी पहुंचाएगी और मुनाफा आपके बैंक खाते में आएगा। इसमें आपका एक पैसा नहीं लगना है।

टिफिन सर्विस या क्लाउड किचन

अगर आपके हाथों के बने खाने में जादू है, तो इसे कमाई का जरिया बना सकते हैं। आज के समय में हर कोई घर का बना साफ और सादा खाना खाना चाहता है। इसके लिए अपने घर की किचन से ही शुरुआत कर सकते हैं। आसपास के हॉस्टल, पीजी या ऑफिस वालों को अपना टिफिन दे सकते हैं। जब काम थोड़ा बढ़ जाए, तो आप जोमैटो (Zomato) या स्विगी (Swiggy) से जुड़कर घर से ही क्लाउड किचन के रूप में खाना बेच सकते हैं। इसमें कोई अलग से दुकान या रेस्टोरेंट खोलने का खर्च नहीं है।

सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन

आजकल पैसा फोन की स्क्रीन पर है। अगर आपको बोलने का शौक है या आप किसी खास विषय की अच्छी जानकारी रखते हैं, तो अपना फेसबुक पेज या यूट्यूब चैनल खोल सकते हैं। आपको कोई महंगा कैमरा नहीं चाहिए, अपने स्मार्टफोन से शुरुआत कर सकते हैं। अगर आप किसी ट्रेंडिंग टॉपिक, लोकल न्यूज, फाइनेंस या आने वाले चुनावों के माहौल पर लोगों को सही और मसालेदार जानकारी दे सकते हैं, तो लोग आपको जरूर देखेंगे। जैसे-जैसे लोग आपके वीडियो देखेंगे, फेसबुक और यूट्यूब आपको डॉलर में पैसे देना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा लोकल ब्रांड्स से भी प्रमोशन के जरिए पैसे कमा सकते हैं।

अपनी किसी खूबी को सर्विस बनाएं

हर इंसान के अंदर कोई न कोई हुनर होता है। कोई अच्छी वीडियो एडिटिंग जानता है, कोई अच्छी डिजाइनिंग कर लेता है, तो कोई बच्चों को अच्छा पढ़ा सकता है। अपनी इस स्किल (Skill) का इस्तेमाल करें। अगर आप अच्छा पढ़ाते हैं, तो ऑनलाइन ट्यूशन शुरू करें। आपके पास जो भी टैलेंट है, उसे लोगों तक पहुंचाएं। शुरुआत में कम पैसे लें, काम अच्छा होगा तो लोग मुंहमांगी कीमत देंगे।

छोटे काम को बड़ा कैसे बनाएं?

मुनाफे को वापस काम में लगाएं

शुरुआत में जो भी कमाई हो, उसे खर्च न करें। उस पैसे से अपने बिजनेस की क्वालिटी सुधारें। जैसे- अच्छी पैकिंग, नया माइक या बेहतर इंटरनेट का अरेंजमेंट करें।

सोशल मीडिया का पूरा फायदा उठाएं

आज के समय में जो दिखता है, वही बिकता है। आप जो भी काम कर रहे हैं, चाहे टिफिन सर्विस हो या कोई और काम, उसके छोटे-छोटे वीडियो (Reels) बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर जरूर डालें।

क्वॉलिटी और ईमानदारी न छोड़ें

छोटा काम हमेशा भरोसे पर चलता है। अगर आपका काम या प्रोडक्ट अच्छा है, तो एक ग्राहक अपने साथ 4 और ग्राहकों को लेकर आएगा। इसलिए क्वॉलिटी से समझौता न करें और कस्टमर्स की पसंद का ध्यान रखें।

कमाई बढ़ाने को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सबसे कम पैसे में कौन सा बिजनेस शुरू किया जा सकता है?

टिफिन सर्विस, फ्रीलांसिंग, टेलरिंग, ऑनलाइन सामान बेचना और डिजिटल सर्विस जैसे काम कम बजट में शुरू किए जा सकते हैं।

सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाले छोटे बिजनेस कौन-से हैं?

टिफिन सर्विस, ऑनलाइन सेलिंग, डिजिटल सर्विस सेंटर, मोबाइल रिपेयरिंग, फ्रीलांसिंग, ब्यूटी पार्लर और टेलरिंग जैसे बिजनेस कम लागत में अच्छी कमाई का मौका दे सकते हैं।

क्या नौकरी के साथ छोटा बिजनेस करना सही है?

हां, नौकरी के साथ पार्ट टाइम बिजनेस शुरू करना एक्स्ट्रा कमाई का अच्छा तरीका हो सकता है।

छोटा बिजनेस शुरू करने के लिए कितना पैसा चाहिए?

यह काम पर निर्भर करता है। कई बिजनेस 5,000 से 50,000 रुपए के बीच शुरू किए जा सकते हैं।

क्या घर बैठे भी कमाई की जा सकती है?

हां। कंटेंट राइटिंग, ऑनलाइन सेलिंग, वीडियो एडिटिंग, डिजिटल सर्विस और सोशल मीडिया जैसे कई ऑप्शन मौजूद हैं

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें बताए गए बिजनेस और एक्स्ट्रा इनकम के तरीके आपकी मेहनत, स्किल, समय, निवेश, बाजार की स्थिति और अन्य कई पहलुओं पर निर्भर करते हैं। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें, अपनी आर्थिक स्थिति का आकलन करें और जरूरत पड़ने पर संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस आर्टिकल में किसी निश्चित कमाई या लाभ की गारंटी नहीं दी जाती है।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

मेटा विवाद पर बोले सांसद धोत्रे- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को जिम्मेदारी लेनी होगी
मास्टरकार्ड की नजर में UPI प्रतिस्पर्धी नहीं, डिजिटल पेमेंट का बड़ा सहयोगी