Side Hustle Ideas: दूसरों के पॉडकास्ट से भरिए अपनी जेब! घर बैठे ₹40k कमाने का एकदम नया तरीका

Published : May 12, 2026, 03:39 PM IST
Side Hustle Ideas

सार

Earn Money from Podcast Editing: पॉडकास्ट क्लिपिंग आजकल एक बेहतरीन कमाई का जरिया बना है, जिसमें लंबे वीडियो से दिलचस्प हिस्से काटकर छोटे रील्स या शॉर्ट्स बनाए जाते हैं। इस काम के लिए ज्यादा मेहनत करने की भी जरुरत नहीं होती है। जानिए इसे कैसे शुरू कर सकते हैं और कितना कमा सकते हैं... 

Podcast Clipping Money Making Ideas: क्या आप भी घंटों इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉट्स देखते हुए समय बिताते हैं? अगर हां, तो क्यों न इसी समय को कमाई में बदला जाए? आजकल पॉडकास्ट का दौर है और बड़े-बड़े पॉडकास्टर्स को ऐसे लोगों की तलाश है, जो उनके लंबे वीडियो से मजेदार और वायरल होने वाले छोटे क्लिप्स निकाल सकें। इसे पॉडकास्ट क्लिपिंग (Podcast Clipping) कहते हैं। यह आजकल घर बैठे पैसे कमाने का सबसे नया और आसान तरीका है। इसमें न तो आपको बहुत बड़े सेटअप की जरूरत है और न ही किसी प्रोफेशनल डिग्री की। बस थोड़ा सा दिमाग और वीडियो एडिटिंग की बेसिक समझ आपको हर महीने अच्छी कमाई करा सकती है। आइए जानते हैं इसकी शुरुआत कैसे कर सकते हैं और मंथली कितना कमा सकते हैं...

Podcast Editing की डिमांड क्यों बढ़ रही है?

बड़े पॉडकास्ट 1 से 2 घंटे के होते हैं। आज के दौर में किसी के पास इतना समय नहीं है कि वो पूरा वीडियो देखे। यहीं से क्लिपिंग का बिजनेस और कमाई का जरिया शुरू होता है। लोग छोटे और दमदार वीडियो (Shorts-Reels) देखना पसंद करते हैं। पॉडकास्टर्स को अपने बड़े वीडियो को प्रमोट करने के लिए छोटे-छोटे हुक वाले वीडियो चाहिए होते हैं। एक ही पॉडकास्ट से 10-15 शॉर्ट्स निकल सकते हैं, जिसका मतलब आपके लिए काम की कोई कमी नहीं है। अगर आपके पास एक स्मार्टफोन या लैपटॉप है, तो आप आज से ही यह काम शुरू कर सकते हैं।

पॉडकास्ट क्लिपर कैसे बनें?

1. मजेदार पलों को पहचानें

पूरा पॉडकास्ट सुनें और वो 30-60 सेकंड निकालें, जहां सबसे ज्यादा इमोशन, ड्रामा या कोई बड़ी जानकारी दी गई हो। यही वो हिस्सा है जो लोगों को रुकने पर मजबूर करेगा।

2. एडिटिंग का तड़का

सिर्फ क्लिप काटना काफी नहीं है। उसमें ऊपर और नीचे बड़े अक्षरों में कैप्शन (Captions) यानी सबटाइटल लिखें। आजकल कलरफुल और उछलते हुए शब्दों वाले वीडियो बहुत चलते हैं। इसके लिए आप CapCut या VN जैसे फ्री ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. पोर्टफोलियो तैयार करें

किसी क्लाइंट के पास जाने से पहले खुद 4-5 बेहतरीन क्लिप्स बनाकर रखें। जब आप किसी बड़े यूट्यूबर को अपना काम दिखाएंगे, तो उनके लिए आपको काम देना आसान होगा।

4. क्लाइंट्स तक पहुंचें

इंस्टाग्राम और ईमेल के जरिए उन पॉडकास्टर्स को मैसेज करें, जिनके वीडियो आपको अच्छे लगते हैं। उन्हें एक फ्री सैंपल क्लिप बनाकर भेजें। अगर काम पसंद आया, तो डील पक्की हो सकती है।

कितनी कमाई होती है?

पॉडकास्ट क्लिपिंग में आप दो तरह से पैसे कमा सकते हैं। पहला हर वीडिया का चार्ज करके, दूसरा मंथली रिटेनर की तरह। पहले ऑप्शन में आप एक शॉर्ट वीडियो एडिट करने के ₹500 से ₹1500 तक ले सकते हैं। मंथली रिटेनर के तौर पर आप किसी एक पॉडकास्टर के लिए महीनेभर का काम (जैसे 30 रील्स) का कॉन्ट्रैक्ट ले सकते हैं, जिसकी कीमत ₹15,000 से ₹40,000 तक हो सकती है।

इस साइड हसल के बड़े फायदे

  • ऑफिस की जरुरत नहीं होती है। स्टूडेंट्स कॉलेज के साथ, जॉब के साथ या घर पर खाली समय में यह काम कर सकते हैं।
  • बड़े क्रिएटर्स के साथ काम करने से आपको डिजिटल दुनिया की समझ मिलती है, नेटवर्किंग बढ़ती है।
  • आप अपनी एडिटिंग स्टाइल से किसी साधारण बातचीत को भी कमाल का बना सकते हैं। इससे आपकी क्रिएटिविटी भी बढ़ती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों (Informational Purposes) के लिए है। पॉडकास्ट क्लिपिंग और वीडियो एडिटिंग से होने वाली कमाई पूरी तरह से आपकी स्किल्स, मेहनत और क्लाइंट्स के साथ होने वाली डील पर निर्भर करती है। आर्टिकल में बताए गए आंकड़े (जैसे ₹40,000 महीना) सिर्फ एक अनुमान और बाजार के मौजूदा रुझान पर आधारित हैं। हम किसी भी निश्चित इनकम या नौकरी की गारंटी नहीं देते हैं। यहां बताए गए एडिटिंग ऐप्स (जैसे CapCut या VN) का इस्तेमाल करते समय उनके नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें। हम किसी भी थर्ड-पार्टी ऐप के प्रमोशन या सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं लेते हैं। दूसरों का कंटेंट इस्तेमाल करते समय हमेशा 'फेयर यूज' (Fair Use) और कॉपीराइट नियमों का पालन करें। बिना अनुमति के किसी का कंटेंट व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल करने पर कानूनी परेशानी हो सकती है। किसी भी क्लाइंट के साथ आर्थिक लेनदेन करने से पहले अपनी ओर से पूरी जांच-पड़ताल करें और एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें- DIY Business Ideas: छत पर उगाएं ये 3 'VIP' सब्जियां, पड़ोसियों को बेचकर होगी नोटों की बारिश!

इसे भी पढ़ें- Business Ideas: AI के जमाने में 'मिट्टी से जुड़े' ये 5 काम बनाएंगे मालामाल!

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Salary से PF कट रहा है लेकिन जमा नहीं हो रहा? ऐसे तुरंत चेक करें आपका पैसा कहां जा रहा
CBSE रिजल्ट के बाद कॉलेज फीस की टेंशन? ये 5 बैंक देंगे सबसे सस्ता Education Loan