अक्टूबर में निवेश के लिए बेहतरीन मौका दे रहा ये IPO, जानें कब होगा ओपन-किस दिन होगी लिस्टिंग

Published : Oct 02, 2022, 07:01 PM IST
अक्टूबर में निवेश के लिए बेहतरीन मौका दे रहा ये IPO, जानें कब होगा ओपन-किस दिन होगी लिस्टिंग

सार

शेयर मार्केट में अगर आप सुरक्षित तरीके से पैसा कमाना चाहते हैं तो आईपीओ (IPO) सबसे बेहतर विकल्प है। बता दें कि 4 अक्टूबर यानी मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया लिमिटेड का आईपीओ (Electronics Mart India Ltd IPO) ओपन हो रहा है। 500 करोड़ रुपए के इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 56-59 रुपए प्रति शेयर रखा गया है।

मुंबई। शेयर मार्केट में अगर आप सुरक्षित तरीके से पैसा कमाना चाहते हैं तो आईपीओ (IPO) सबसे बेहतर विकल्प है। बता दें कि 4 अक्टूबर यानी मंगलवार को इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया लिमिटेड का आईपीओ (Electronics Mart India Ltd IPO) ओपन हो रहा है। 500 करोड़ रुपए के इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 56-59 रुपए प्रति शेयर रखा गया है। यह 4 अक्टूबर को खुलेगा और 7 अक्टूबर लास्ट डेट है। ऐसे में अगर आप इस आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो आपके पास 4 दिन का वक्त रहेगा। बता दें कि आनंद राठी एडवाइजर्स, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और जेएम फाइनेंशियल इस इश्यू के लीड मैनेजर्स हैं। 

आईपीओ का एक लॉट 254 शेयर का : 
इस आईपीओ के लिए कम से कम 254 शेयर के लिए अप्लाई करना होगा। मतलब निवेशकों को इसका एक लॉट 14,986 रुपए का पड़ेगा। इस इश्यू के लिए कोई भी इन्वेस्टर अधिकतम 13 लॉट के लिए ही अप्लाई कर सकता है। अगर कोई निवेशक इसके 13 लॉट अप्लाई करता है तो उसे 1,94,818 रुपए खर्च करने होंगे। 

रिटेल निवेशकों के लिए 35% हिस्सा : 
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के आईपीओ में 50 फीसदी हिस्सा इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं 35 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए, जबकि 15 फीसदी हिस्सा गैर इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। 

कब हो सकती है लिस्टिंग : 
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के आईपीओ के लिए एंकर निवेशक 3 अक्टूबर को बोली लगा सकते हैं। शेयरों का अलॉटमेंट 12 अक्टूबर को होगा। वहीं इसकी लिस्टिंग 17 अक्टूबर को हो सकती है। आईपीओ से मिलने वाले पैसे को कंपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर, लोन चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में खर्च करेगी।

देश की चौथी बड़ी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स रिटेल कंपनी : 
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया की स्थापना 1980 में हुई थी। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया भारत में चौथी सबसे बड़ी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स रिटेल कंपनी है। देशभर के 36 अलग-अलग शहरों में इसके 112 स्टोर्स हैं। कंपनी का करीब 90% रेवेन्यू रिटेल चेन्स के जरिए ही आता है। 

ये भी देखें : 

Rule Change: क्रेडिट कार्ड के पेमेंट से लेकर पोस्टऑफिस की इन स्कीम्स तक, अक्टूबर से हुए ये 6 बड़े बदलाव

Good News: पोस्टऑफिस की कई बचत योजनाओं पर बढ़ा ब्याज, जानें अलग-अलग स्कीम्स पर नई ब्याज दरें

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?