बिना ₹1 दिए आपके परिवार को मिलेंगे पूरे ₹7 लाख! आपका भी PF कटता है, तो ये नियम आज ही जान लें

Published : Jun 26, 2026, 10:36 AM IST
EPFO Insurance Scheme

सार

क्या आपकी सैलरी से पीएफ कटता है? तो आपको मिल रहा है पूरे ₹7 लाख का मुफ्त इंश्योरेंस। जानिए कैसे आपकी फैमिली को मिलेगा यह बड़ा फायदा और आपको क्या करना चाहिए।

EPF Account Benefits: हर महीने सैलरी आती है, PF कटता है और ज्यादातर लोग बस इतना जानते हैं कि यह पैसा रिटायरमेंट के काम आएगा, लेकिन क्या आपको पता है कि पीएफ अकाउंट सिर्फ बचत नहीं, बल्कि आपकी फैमिली के लिए एक बड़ा सुरक्षा कवच भी है? हैरानी की बात यह है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी हर महीने पीएफ कटवाते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम कि नौकरी के दौरान अगर उनके साथ कोई अनहोनी हो जाए तो फैमिली को 7 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद मिल सकती है. इसके लिए कर्मचारी को अलग से एक भी रुपया जमा नहीं करना पड़ता. अगर आपकी सैलरी से पीएफ कटता है, तो यह जानकारी आज ही घर वालों को बता देना जरूरी है।

PF के साथ मिलता है खास बीमा कवर

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) से जुड़े कर्मचारियों को एक खास बीमा सुविधा भी मिलती है। इसे EDLI (Employees' Deposit Linked Insurance Scheme) कहा जाता है। इस योजना के तहत अगर किसी कर्मचारी की नौकरी के दौरान मौत हो जाती है, तो उसके नॉमिनी या परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2.5 लाख रुपए से लेकर 7 लाख रुपए तक हो सकती है। सबसे खास बात यह है कि कर्मचारी को इसके लिए कोई अलग प्रीमियम नहीं देना पड़ता।

पैसा कौन देता है?

कई लोगों को लगता है कि इस बीमा के लिए भी कर्मचारी की सैलरी से पैसा कटता होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। इस फंड में योगदान कंपनी की तरफ से किया जाता है। यानी कर्मचारी की जेब से एक भी एक्स्ट्रा पैसा नहीं जाता और फिर भी वह इस सुरक्षा कवर का हकदार होता है।

किसे मिलेगा यह पैसा?

अगर किसी कर्मचारी का EPF अकाउंट एक्टिव है और नौकरी के दौरान उसकी मृत्यु हो जाती है, तो उसके द्वारा बनाए गए नॉमिनी को यह रकम मिल सकती है। अगर नॉमिनी दर्ज नहीं है, तो कानूनी वारिस दावा कर सकते हैं। यही वजह है कि PF अकाउंट में नॉमिनी अपडेट रखना बेहद जरूरी माना जाता है।

कैसे तय होती है बीमा राशि?

यह रकम सभी को एक जैसी नहीं मिलती। राशि तय करते समय कर्मचारी की सैलरी और PF खाते से जुड़ी जानकारी को ध्यान में रखा जाता है। नियमों के मुताबिक, मैक्सिमम 7 लाख रुपए तक का फायदा मिल सकता है, जबकि मिनिमम सहायता राशि 2.5 लाख रुपए रखी गई है।

पीएफ अकाउंट को लेकर एक काम आज ही कर लें

अगर आपकी सैलरी से PF कटता है तो अपने EPF अकाउंट में लॉगिन करके यह जरूर जांच लें कि नॉमिनी का नाम सही दर्ज है या नहीं। कई बार लोग सालों तक नॉमिनी अपडेट नहीं करते और बाद में परिवार को क्लेम लेने में परेशानी होती है।

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

LPG पर सरकार का बड़ा यू-टर्न! कमर्शियल सप्लाई बहाल, फिर भी क्यों बरती जा रही ये सावधानी?
अब नहीं होगी कमर्शियल गैस की किल्लत? सरकार ने बहाल की व्यावसायिक LPG सप्लाई