
EPFO News: नौकरी के दौरान पीएफ (Provident Fund) को ज्यादातर लोग सिर्फ जरूरत पड़ने पर निकाले जाने वाले पैसे के रूप में देखते हैं। लेकिन यही सोच कई कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट के समय परेशानी बन रही है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के हालिया आंकड़ों से पता चला है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी रिटायरमेंट तक अपने पीएफ खाते में बहुत कम राशि बचा पा रहे हैं। इसी स्थिति को बदलने के लिए EPFO ने नई EPF Scheme 2026 के तहत एक अहम बदलाव किया है।
EPFO के मुताबिक, अंतिम भुगतान के समय करीब 48.7 प्रतिशत कर्मचारियों के पीएफ खाते में केवल 10,000 से 20,000 रुपये ही शेष रह जाते थे। इसका मतलब है कि नौकरी के दौरान बार-बार निकासी करने की वजह से रिटायरमेंट के समय आर्थिक सुरक्षा काफी कमजोर हो जाती थी।
इसी समस्या को देखते हुए EPFO ने नई व्यवस्था लागू की है, ताकि कर्मचारी जरूरत के समय भी पैसा निकाल सकें और भविष्य के लिए पर्याप्त बचत भी बनी रहे।
यह भी पढ़ें: EPF Interest Update: पासबुक में नहीं दिख रहा ब्याज? इन 4 आसान तरीकों से करें चेक
1 जुलाई 2026 से लागू नई EPF Scheme में निकासी के नियमों को आसान बनाया गया है। अब कर्मचारी 12 महीने की नौकरी पूरी होने के बाद बीमारी, शिक्षा, शादी और घर खरीदने जैसी जरूरतों के लिए पीएफ से रकम निकाल सकते हैं।
हालांकि, नया नियम यह भी कहता है कि पीएफ खाते में कुल जमा राशि का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा रखना अनिवार्य होगा। यानी कर्मचारी पूरी रकम खाली नहीं कर पाएंगे। इसका उद्देश्य रिटायरमेंट के लिए न्यूनतम बचत सुनिश्चित करना है।
EPFO ने उदाहरण देकर बताया कि यदि कोई कर्मचारी 20 साल तक 15,000 रुपये मासिक वेतन पर नौकरी करता है, तो उसके पीएफ खाते में लगभग 14 लाख रुपये जमा हो सकते हैं।
अगर वह बीच में 75 प्रतिशत राशि निकाल भी ले, तब भी उसके खाते में करीब 3.5 लाख रुपये बचेंगे। संगठन का मानना है कि इस बदलाव से कर्मचारियों की रिटायरमेंट बचत पहले की तुलना में 7 से 35 गुना तक अधिक हो सकती है।
नई व्यवस्था का उद्देश्य कर्मचारियों को दोहरा लाभ देना है,जरूरत के समय पीएफ से निकासी भी आसान रहे और रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा के लिए पर्याप्त राशि भी खाते में बनी रहे। इससे भविष्य की वित्तीय योजना पहले के मुकाबले अधिक मजबूत हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: 56 लाख किसानों के लिए बड़ी खबर! 2 लाख रु तक कर्ज होगा माफ, पहली लिस्ट जारी, यहां चेक करें अपना नाम
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।