EPFO ने 2025-26 का PF ब्याज जमा करना शुरू कर दिया है। अगर आपके खाते में ब्याज नहीं दिख रहा है तो UMANG, SMS, मिस्ड कॉल और पासबुक से ऐसे करें चेक।
PF Interest Credit 2025-26: अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका Employees' Provident Fund (EPF) खाता है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 का पीएफ ब्याज खातों में जमा करना शुरू कर दिया है। कई खाताधारकों के खाते में ब्याज की राशि दिखाई देने लगी है। हालांकि, अगर आपके पीएफ खाते या पासबुक में अभी तक ब्याज की एंट्री नहीं दिख रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान तरीकों से अपने पीएफ ब्याज और बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
1- UMANG App से ऐसे चेक करें PF का ब्याज
- EPFO की सेवाओं का लाभ आप UMANG App के जरिए भी उठा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले UMANG App खोलें।
- EPFO Services विकल्प पर जाएं।
- अपना UAN और जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद आप अपने PF बैलेंस और जमा हुए ब्याज की जानकारी देख सकते हैं।
2- मिस्ड कॉल और SMS से भी मिल जाएगी जानकारी
अगर आपका मोबाइल नंबर पहले से ही UAN से लिंक है और KYC अपडेट है तो आप बिना इंटरनेट के भी अपने PF खाते की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें।
- कुछ ही समय में आपके मोबाइल पर PF बैलेंस से जुड़ी जानकारी SMS के जरिए मिल जाएगी।
3- SMS से कैसे जानें पीएफ बैलेंस?
- सबसे पहले मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
- अब EPFOHO UAN टाइप करें।
- इसके बाद इसे 7738299899 पर भेज दें।
- अब आपको SMS के जरिए PF बैलेंस और खाते की जानकारी मिल जाएगी।
नोट: SMS सेवा का उपयोग करने के लिए आपका UAN सक्रिय (Activated) होना चाहिए और उससे आपका मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
EPFO Passbook में दोबारा जरूर चेक करें
अगर आपने कुछ दिन पहले अपनी EPF Passbook देखी थी और उसमें ब्याज नहीं दिखा था, तो एक बार फिर से जांच कर लें। हो सकता है कि अब ब्याज की राशि अपडेट हो चुकी हो, क्योंकि EPFO ने ब्याज क्रेडिट करना शुरू कर दिया है।
4- कैसे और कहां देखें PF पासबुक?
- EPFO की आधिकारिक पासबुक वेबसाइट passbook.epfindia.gov.in पर जाएं।
- अपना UAN और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- संबंधित सदस्य आईडी (Member ID) चुनें।
- पासबुक में वर्ष 2025-26 की एंट्री या Interest Credit सेक्शन में जाकर ब्याज की जानकारी देखें।
PF खाते में ब्याज नहीं आया तो क्या करें?
- अगर सभी तरीके अपनाने के बाद भी आपके PF खाते में ब्याज नहीं दिख रहा है, तो आप EPFO के शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- इसके लिए EPFO के आधिकारिक शिकायत पोर्टल https://epfigms.gov.in/ पर जाएं।
- अपनी UAN और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- अपनी समस्या का विवरण लिखकर शिकायत सबमिट करें।
- शिकायत दर्ज होने के बाद आप उसका स्टेटस भी ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।


