
Part Time Jobs from Home: महंगाई के दौर में सिर्फ एक सैलरी के भरोसे रहना समझदारी नहीं है। हर महीने की 20 तारीख आते-आते हम में से ज्यादातर जॉब करने वालों की जेब खाली होने लगती है। घर का किराया, बिजली का बिल, बच्चों की फीस और राशन के खर्चों के बाद खुद के शौक के लिए पैसे ही नहीं बचते। ऐसे में हर कोई चाहता है कि नौकरी के साथ-साथ कुछ ऐसा काम मिल जाए, जिससे हर महीने 15 से 25 हजार रुपए की एक्स्ट्रा इनकम (Side Income) हो जाए। अच्छी बात यह है कि आज के डिजिटल दौर में आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप की मदद से घर बैठे यह काम कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी 9 से 5 की नौकरी छोड़ने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, सिर्फ आपको अपने वीकेंड (शनिवार और रविवार) का सही इस्तेमाल करना है। आइए जानते हैं उन 5 आसान और प्रैक्टिकल तरीकों के बारे में, जिन्हें अपनाकर कोई भी हर महीने एक्स्ट्रा कमाई शुरू कर सकता है।
अगर आपको कैमरे के सामने आने में शर्म आती है या आप नहीं चाहते कि ऑफिस के लोगों को पता चले, तो यह तरीका (Faceless Video Creation) आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आज के समय में इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स पर लोग बिना चेहरा दिखाए लाखों कमा रहे हैं। आप मोटिवेशनल कोट्स, जनरल नॉलेज, शेयर मार्केट के टिप्स, या पुरानी ऐतिहासिक कहानियों के वीडियो बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस इंटरनेट से कॉपी-फ्री तस्वीरें या वीडियो क्लिप्स लेनी हैं और पीछे से अपनी आवाज (Voice-over) रिकॉर्ड करनी है। जब आपके पेज या चैनल पर अच्छे व्यूज आने लगेंगे, तो आप ब्रांड प्रमोशन, एफिलिएट लिंक्स और यूट्यूब मोनेटाइजेशन से आसानी से 15,000 से 25,000 रुपए तक कमा सकते हैं।
अगर आपको लिखना या डिजाइनिंग करना नहीं आता, तो भी कोई बात नहीं। आज के समय में ChatGPT और Canva जैसे कई फ्री एआई टूल्स मौजूद हैं जो आपका काम चुटकियों (AI Tools Smart Work) में कर देते हैं। कई छोटी कंपनियों और यूट्यूबर्स को अपनी वीडियो के लिए स्क्रिप्ट लिखवानी होती है या सोशल मीडिया के लिए पोस्ट डिजाइन करवानी होती है। आप Fiverr या Upwork जैसी वेबसाइट्स पर अपना अकाउंट बनाएं और इन टूल्स की मदद से उन्हें काम करके दें। शुरुआत में छोटे प्रोजेक्ट्स लें। अगर आप वीकेंड पर 2-3 प्रोजेक्ट्स भी पूरे करते हैं, तो महीने के 10 से 12 हजार रुपए कहीं नहीं गए।
अगर आपकी किसी सब्जेक्ट जैसे मैथ्स, साइंस, इंग्लिश या कोडिंग पर अच्छी पकड़ है, तो आप देश-विदेश के बच्चों को घर बैठे पढ़ा (Online Tutoring) सकते हैं। इसके लिए आप Cuemath, Vedantu या UrbanPro जैसी वेबसाइट्स पर जाकर खुद को ट्यूटर के रूप में रजिस्टर कर सकते हैं। यहां आपको अपनी सुविधा के अनुसार टाइमिंग चुनने का मौका मिलता है। आप सिर्फ शनिवार और रविवार को 2-2 घंटे की क्लास रख सकते हैं। ऑनलाइन टीचिंग में प्रति घंटा के हिसाब से पैसे मिलते हैं। अगर आप हफ्ते में 4-5 घंटे भी पढ़ाते हैं, तो महीने के 8,000 से 15,000 रुपए आराम से बन सकते हैं।
आजकल हर छोटे बिजनेस, दुकान, डॉक्टर या लोकल नेता को अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहना पड़ता है। लेकिन उनके पास इतना समय नहीं होता कि वे रोज पोस्ट डालें या लोगों के मैसेज का जवाब दें। आपको उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैंडल (Social Media Management) करना होगा। हफ्ते भर की पोस्ट आप शनिवार को ही शेड्यूल (Schedule) कर सकते हैं, जो रोज अपने आप अपलोड होती रहेगी। इसके साथ ही आपको आए हुए मैसेज और कमेंट्स का रिप्लाई करना होगा। अगर आप ऐसे 2-3 क्लाइंट्स भी पकड़ लेते हैं और हर क्लाइंट से महीने के 5,000 रुपए चार्ज करते हैं, तो बैठे-बैठे 15,000 रुपए की कमाई फिक्स हो सकती है।
यह सबसे सिंपल काम (Simple Data Entry Jobs) है जिसे कोई भी बिना किसी खास स्किल के कर सकता है। ट्रांसक्रिप्शन का मतलब होता है किसी ऑडियो या वीडियो को सुनकर उसे टेक्स्ट (शब्दों) में टाइप करना। TranscribeMe जैसी वेबसाइट्स पर जाकर आपको ऑडियो फाइल्स को सुनना होता है और जो बोला जा रहा है, उसे हिंदी या इंग्लिश में टाइप करना होता है। इसके अलावा कई कंपनियां अपनी एक्सेल शीट में डेटा फीड करने का काम भी देती हैं। यह काम पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना समय देते हैं। वीकेंड का सही इस्तेमाल करके आप इससे हर हफ्ते 2,000 से 3,000 रुपए एक्स्ट्रा कमा सकते हैं।
इंटरनेट पर पैसे कमाने के नाम पर बहुत से फर्जी ऐप्स और लोग भी घूम रहे हैं जो आपसे काम शुरू करने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस या सिक्योरिटी मनी मांगते हैं। हमेशा याद रखें, कोई भी सही कंपनी काम देने के लिए आपसे एक भी रुपया नहीं मांगती। जो भी पैसे मांगे, समझ जाइए वो फ्रॉड है। टेलीग्राम पर मिलने वाले लाइक और रिव्यू करके पैसे कमाने वाले टास्क से हमेशा दूर रहें, वरना बैंक खाता खाली हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए एक्स्ट्रा इनकम और साइड हसल के तरीके सिर्फ सामान्य जानकारी और एजुकेशनल पर्पस के लिए हैं। इंटरनेट पर कमाई पूरी तरह से आपकी व्यक्तिगत मेहनत, समय, स्किल्स और सही दिशा में किए गए प्रयासों पर निर्भर करती है। हमारी वेबसाइट किसी भी तरह की निश्चित कमाई या नौकरी का दावा नहीं करती है। आर्टिकल में बताई गई थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स या टूल्स का इस्तेमाल करने से पहले उनके नियम और शर्तों (Terms & Conditions) को ध्यान से जरूर पढ़ लें। किसी भी जगह काम शुरू करने के लिए कभी भी रजिस्ट्रेशन फीस या सिक्योरिटी मनी के रूप में पैसे न दें। ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहना आपकी अपनी जिम्मेदारी है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।