FD Rates: SBI, HDFC और PNB सब रह गए पीछे! एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है ये बैंक

Published : Nov 03, 2026, 12:37 PM IST
FD Interest Rates

सार

Highest FD Rates: क्या आप भी फिक्स डिपॉजिट कराने की सोच रहे हैं? जानिए कौन से बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। इस मामले में सरकारी बैंक आगे हैं या प्राइवेट बैंक।

Highest FD Rates in November 2026: अक्टूबर में 44 महीने के लंबे इंतजार के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ा फैसला लिया। आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी कर दी है। इसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ा है। जहां एक तरफ लोन महंगे होने का डर है, वहीं दूसरी तरफ इस फैसले के बाद कई बैंकों ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के रेट बढ़ा दिए हैं, ताकि लोग उनके पास ज्यादा से ज्यादा पैसा जमा करें। अगर आप भी नवंबर महीने में अपनी गाढ़ी कमाई को बिना किसी रिस्क के बढ़ाना चाहते हैं, तो ये जानना बहुत जरूरी है कि कौन सा बैंक आपको सबसे ज्यादा फायदा दे रहा है। यहां जानिए उन बैंकों के नाम, जो एफडी पर 7.50% तक का रिटर्न दे रहे हैं...

सरकारी बैंकों में कौन दे रहा एफडी पर सबसे ज्यादा फायदा?

1 साल के लिए FD: बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) और इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) 6.50% तक का ब्याज दे रहे हैं।

3 साल के लिए FD: बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) 6.70% तक का ब्याज दे रहा है।

5 साल के लिए FD: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) 6.30% तक का ब्याज दे रहा है।

एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले टॉप 5 सरकारी बैंक

बैंक ऑफ इंडिया- 6.85%

पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank)- 6.85%

इंडियन बैंक (Indian Bank)- 6.80%

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)- 6.75%

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India)- 6.75%

प्राइवेट बैंकों में कहां मिल रहा एफडी पर सबसे ज्यादा फायदा?

  • 1 साल की एफडी पर SBM Bank 7.10% ब्याज दे रहा है।
  • 3 साल की एफडी पर सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) 7.30% का ब्याज दे रहा है।
  • 5 साल के लिए FD कराते हैं, तो DCB Bank 7.50% का रिटर्न दे रहा है।

एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले टॉप 5 प्राइवेट बैंक

DCB Bank- 7.50%

बंधन बैंक (Bandhan Bank)- 7.45%

SBM Bank- 7.30%

सिटी यूनियन बैंक- 7.30%

यस बैंक (Yes Bank)- 7.25%

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। बैंकों की ब्याज दरें बदलती रहती हैं। पैसा जमा करने से पहले अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ब्रांच में जाकर लेटेस्ट रेट्स जरूर चेक कर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Sensex में 850+ अंकों का उछाल, लेकिन रिलायंस-अडानी शेयरों ने रुलाया! ये हैं आज के Top 10 Losers Stocks
Sensex-Nifty में 700 अंकों की बंपर तेजी के 5 कारण, जानें लगातार दूसरे दिन क्यों भाग रहा बाजार