Sensex में 850+ अंकों का उछाल, लेकिन रिलायंस-अडानी शेयरों ने रुलाया! ये हैं आज के Top 10 Losers Stocks

Published : Nov 03, 2026, 11:01 AM IST
Share Market

सार

Stock Market Today: शेयर बाजार में 850+ अंकों की बंपर तेजी के बीच रिलायंस, अडानी और ओएनजीसी जैसे दिग्गज शेयरों ने निवेशकों को मायूस किया। जानिए आज के टॉप 10 लूजर्स।

Share Market Top Losers Today: आज, 3 नवंबर को शेयर बाजार में आज जबरदस्त जश्न का माहौल है। सुबह 10:30 बजे तक सेंसेक्स 850 पॉइंट्स से ज्यादा की लंबी छलांग लगा चुका है और निफ्टी भी 200 पॉइंट्स से ज्यादा ऊपर भाग रहा है। बाजार की इतनी बड़ी तेजी के बावजूद, देश के सबसे बड़े और भरोसेमंद माने जाने वाले रिलायंस (Reliance) और अडानी (Adani) ग्रुप के शेयरों ने निवेशकों को रुला दिया है। इतनी शानदार तेजी में भी कुछ बड़े शेयर ऐसे हैं, जिनमें लोगों की गाढ़ी कमाई डूब रही है। आइए देखते हैं आज के टॉप-10 लूजर्स स्टॉक्स यानी सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर का पूरा रिपोर्ट कार्ड...

ONGC Share

सरकारी तेल कंपनी ओएनजीसी आज सबसे ज्यादा नुकसान कराने वालों की लिस्ट में टॉप पर है। सेंसेक्स की तूफानी तेजी का इस पर कोई असर नहीं दिखा।

पिछला बंद भाव: ₹234.83

आज का भाव (LTP): ₹231.34

कितना गिरा: करीब 1.49% की गिरावट दर्ज की गई।

Apollo Hospitals Share

हेल्थकेयर सेक्टर का दिग्गज शेयर अपोलो हॉस्पिटल्स भी आज सुस्त नजर आया। निवेशकों ने इसमें मुनाफावसूली की, जिससे इसका भाव टूट गया।

पिछला बंद भाव: ₹8,459.00

आज का भाव (LTP): ₹8,347.00

कितना गिरा: शेयर में 1.32% की सुस्ती देखी गई।

Power Grid Share

पावर सेक्टर की बड़ी सरकारी कंपनी पावर ग्रिड ने भी आज अपने निवेशकों को निराश किया। बाजार ऊपर जा रहा था, लेकिन यह शेयर धीरे-धीरे नीचे खिसकता रहा।

पिछला बंद भाव: ₹267.70

आज का भाव (LTP): ₹264.90

कितना गिरा: यह शेयर 1.05% की कमजोरी के साथ लाल निशान में ट्रेड कर रहा है।

Cipla Share

दवाइयां बनाने वाली मशहूर कंपनी सिप्ला के शेयरों में भी आज बिकवाली का दबाव दिखा। फार्मा सेक्टर में आज ज्यादा जोश नहीं है।

पिछला बंद भाव: ₹1,387.00

आज का भाव (LTP): ₹1,378.40

कितना गिरा: शेयर 0.62% फिसल कर नीचे आ गया।

NTPC Share

पावर ग्रिड की तरह ही एक और सरकारी पावर कंपनी एनटीपीसी के शेयर में भी आज बिकवाली हावी रही।

पिछला बंद भाव: ₹323.00

आज का भाव (LTP): ₹321.10

कितना गिरा: 0.59% की मामूली गिरावट के साथ यह शेयर सुस्त रहा।

Reliance Share

सबसे बड़ी हैरानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों को हुई है। मुकेश अंबानी की यह कंपनी बाजार की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। बाजार भाग रहा है, लेकिन रिलायंस का शेयर आज नीचे की तरफ गोता लगा रहा है।

पिछला बंद भाव: ₹1,300.00

आज का भाव (LTP): ₹1,293.20

कितना गिरा: 0.52% टूटकर यह शेयर निवेशकों को मायूस कर रहा है।

Adani Enterprises Share

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में आम निवेशकों का बहुत पैसा लगा है। आज की तेजी में यह शेयर भी साथ नहीं दे पाया और लाल निशान में चला गया।

पिछला बंद भाव: ₹2,615.40

आज का भाव (LTP): ₹2,603.70

कितना गिरा: इसमें 0.45% की कमजोरी देखने को मिली।

Adani Ports Share

अडानी ग्रुप का एक और बड़ा शेयर अडानी पोर्ट्स आज 'लूजर्स' की लिस्ट में शामिल है। अडानी पोर्ट्स के शेयरों में भी सुबह से दबाव देखा जा रहा है।

पिछला बंद भाव: ₹1,854.00

आज का भाव (LTP): ₹1,845.60

कितना गिरा: शेयर में 0.45% की गिरावट दर्ज की गई।

Hindalco Share

मेटल सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंडाल्को का प्रदर्शन भी आज फीका रहा। टाटा और रिलायंस की तरह मेटल शेयरों में भी आज खास हलचल नहीं है।

पिछला बंद भाव: ₹911.40

आज का भाव (LTP): ₹907.60

कितना गिरा: यह शेयर 0.42% गिरकर कारोबार कर रहा है।

Trent Share

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट (जिसके Zudio और Westside जैसे ब्रांड्स हैं) ने भी आज निवेशकों को उदास किया। हालांकि गिरावट बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन बाजार की तेजी में यह शेयर पीछे छूट गया।

पिछला बंद भाव: ₹3,046.40

आज का भाव (LTP): ₹3,034.10

कितना गिरा: शेयर में 0.40% की नरमी दिखी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ आपकी जानकारी और शिक्षा उद्देश्य के लिए है। ये किसी भी शेयर को खरीदने या बेचने की सलाह नहीं है। यहां दिए गए स्टॉक्स और आंकड़ें निफ्टी-50 के हैं और nseindia.com से लिए गए हैं। ये आंकड़ें सुबह 10:30 बजे तक के अपडेट्स हैं, जो किसी भी समय बदल सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

FD Rates: SBI, HDFC और PNB सब रह गए पीछे! एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है ये बैंक
Sensex-Nifty में 700 अंकों की बंपर तेजी के 5 कारण, जानें लगातार दूसरे दिन क्यों भाग रहा बाजार