Gold Rate Today: धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने का मौका? कीमतों में गिरावट के बाद जानें ताजा भाव

Published : Nov 03, 2026, 09:16 AM IST
Gold Rate Today

सार

Gold Silver Price 3 November 2026: सोमवार को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट के बाद अच्छी रिकवरी देखने को मिली। MCX पर दोनों धातुओं के वायदा भाव काफी चढ़ गए हैं। कच्चे तेल के सस्ते होने और अमेरिकी डॉलर के कमजोर पड़ने से घरेलू बाजार में यह तेजी आई।

24 Carat Gold Price: सोमवार, 2 नवंबर को घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने पिछले हफ्ते की भारी गिरावट के बाद अच्छी वापसी की। हालांकि, मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन दोनों कीमती धातुओं पर फिर से दबाव बन गया, जिससे निवेशक और गहने खरीदने वाले लोग थोड़ा सतर्क हो गए हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को दिसंबर का सोना वायदा 1.3% चढ़कर 1,40,186 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही सोने ने एक बार फिर 1,40,000 रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव भी करीब 2.6% की तेजी के साथ 1,83,779 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ।

सोने की कीमतों में यह उछाल 30 अक्टूबर को इसके एक साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आया है। कच्चे तेल की कम कीमतों और कमजोर अमेरिकी डॉलर ने इस रिकवरी में बड़ा रोल निभाया। पिछले कारोबारी सत्र में सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा तेजी दर्ज की गई।

Bullion.co.in के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5:55 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,670 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,948 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। चांदी 1,84,140 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। इस बीच, 925 स्टर्लिंग चांदी का भाव 1,70,330 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

सोना और चांदी - 3 नवंबर 2026 को शहरों के हिसाब से रेट

शहर   
दिल्लीRs 1,40,170Rs 1,28,489Rs 1,83,490
मुंबईRs 1,40,410Rs 1,28,709Rs 1,83,810
कोलकाताRs 1,40,230Rs 1,28,544Rs 1,83,560
चेन्नईRs 1,40,820Rs 1,29,085Rs 1,84,340
बेंगलुरुRs 1,40,520Rs 1,28,810Rs 1,83,950
हैदराबादRs 1,40,640Rs 1,28,920Rs 1,84,100

हालांकि, मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से गिरावट देखने को मिली। लगभग 00:45 GMT पर, कॉमेक्स (Comex) पर सोना करीब 0.16% फिसलकर 3,963.3 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, चांदी 0.22% गिरकर 50.775 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

कीमती धातुओं के बाजार में यह उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। व्यापारी इस समय ग्लोबल इकॉनमी के हालात, कच्चे तेल की कीमतों और करेंसी के मूवमेंट पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

गहने खरीदने वालों के लिए यह जानना जरूरी है कि लोकल मार्केट की स्थिति और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्कों की वजह से अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के रेट अलग हो सकते हैं। 3 नवंबर को भारत के छह प्रमुख शहरों में 22 कैरेट, 24 कैरेट सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स ऊपर टेबल में दिए गए हैं।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

FD Rates: SBI, HDFC और PNB सब रह गए पीछे! एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है ये बैंक
Sensex में 850+ अंकों का उछाल, लेकिन रिलायंस-अडानी शेयरों ने रुलाया! ये हैं आज के Top 10 Losers Stocks