
Stocks to Watch 2 November 2026: सोमवार, 2 नवंबर को शेयर बाजार खुलने से पहले कई बड़ी कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजे (Q2 Results) जारी किए हैं। कुछ कंपनियों ने मुनाफे के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, तो कुछ को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। आज बाजार में रिलायंस और जियो से लेकर सरकारी पावर कंपनियों तक भारी एक्शन देखने को मिल सकता है। अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं, तो ट्रेडिंग शुरू करने से पहले जान लीजिए कि आज किन शेयरों में कमाई हो सकती है और किनसे दूर रहने में ही भलाई है।
रिलायंस ने इतिहास रच दिया है। कंपनी का मुनाफा 33.8% उछलकर 29,550 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कंपनी का छमाही प्रॉफिट 50 हजार करोड़ के पार गया है। आज रिलायंस के शेयरों में तगड़ी तेजी आ सकती है।
मुकेश अंबानी की इस कंपनी का मुनाफा भी 13.7% बढ़कर 8,389 करोड़ रुपए रहा। पिछली तिमाही के मुकाबले जियो की कमाई (रेवेन्यू) भी शानदार तरीके से बढ़ी है।
सरकारी ऑयल कंपनी IOC ने तो वारे-न्यारे कर दिए। पिछली तिमाही में जहां कंपनी घाटे में थी, वहीं इस बार उसने 21,630 करोड़ रुपयए का अब तक का सबसे बड़ा (रिकॉर्ड) मुनाफा कमाया है। रिफाइनिंग मार्जिन सुधरने से यह कमाल हुआ। आज यह स्टॉक फोकस में रहेगा।
इस सरकारी पावर कंपनी का मुनाफा दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर 657.4 करोड़ रुपए हो गया है। कंपनी की कुल कमाई (रेवेन्यू) में भी 117% का गजब उछाल आया है।
मार्केट की उम्मीदों से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए इस डिफेंस कंपनी का मुनाफा 19.8% बढ़कर 1,541 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
PB फिनटेक का मुनाफा 42.7% की छलांग लगाकर 192.5 करोड़ रुपए हो गया है। रेवेन्यू में भी 35% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे मार्जिन बेहतर हुए हैं।
कंपनी का मुनाफा सीधे 50.7% बढ़ा है और कुल कमाई (रेवेन्यू) लगभग दोगुनी यानी 99% से ज्यादा हो गई है।
कंपनी के मुनाफे में 58.5% का तगड़ा उछाल आया है। रेवेन्यू भी 74% से ज्यादा बढ़ा है।
कंपनी का प्रॉफिट 24% और रेवेन्यू 23.7% बढ़ा है। साथ ही, मार्जिन 56% से बढ़कर 58% हो गए हैं।
सरकारी बिजली कंपनी NTPC का प्रॉफिट 14.3% बढ़कर 5,320 करोड़ रुपए रहा है।
NTPC की इस ग्रीन एनर्जी कंपनी का मुनाफा 56.2% की तूफानी रफ्तार से भागा है।
अक्टूबर महीने में कोल इंडिया का प्रोडक्शन 19.3% बढ़ गया है, जो एक बहुत अच्छा संकेत है।
BCCL के कोकिंग कोल प्रोडक्शन में भी पिछले साल के मुकाबले 9.8% की अच्छी तेजी आई है।
कंपनी ने अपनी गुजरात फैक्ट्री से नदी का पानी गंदा करने वाले आरोपों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि उनका पानी पूरी तरह साफ है। इस सफाई के बाद स्टॉक में आज हलचल दिख सकती है।
सरकारी बैंक का मुनाफा शानदार 35.8% बढ़कर आया है। सबसे अच्छी बात ये है कि बैंक के फंसे हुए कर्ज (एसेट क्वालिटी) में सुधार हुआ है।
मुथूट फाइनेंस का प्रॉफिट 27% और NII (नेट इंटरेस्ट इनकम) 34.4% बढ़ा है। नतीजे बाजार की उम्मीद से बेहतर रहे।
कंपनी का मुनाफा 11.7% बढ़ा है और बिजनेस में भी स्थिरता बनी हुई है।
बैंक को अपने 8,415 करोड़ रुपये के AT1 बॉन्ड्स को लेकर 3 दिन के अंदर कॉरपोरेट एक्शन लेने का निर्देश मिला है। इस खबर के कारण आज यस बैंक के शेयर में उतार-चढ़ाव रह सकता है।
कंपनी को सबसे तगड़ा झटका लगा है। मुनाफा 89.2% गिरकर सिर्फ 25.9 करोड़ रुपए रह गया है, जो पिछली तिमाही में 240 करोड़ था। आज ये शेयर बुरी तरह टूट सकता है।
जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 40.3% गिरकर 55.6 करोड़ रुपए पर आ गया है। कंपनी के मार्जिन भी आधे से कम रह गए हैं।
डिक्सन का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले लगभग आधा (48.7% डाउन) हो गया है, हालांकि रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई है।
बिड़ला कॉर्प का प्रॉफिट 58.6% लुढ़क गया है। मार्जिन भी 13.8% से गिरकर 9.4% रह गए हैं।
अतुल ऑटो के भी मुनाफे, मार्जिन और EBITDA में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस शेयर से आज दूरी बनाना बेहतर होगा।
कॉम्पिटिशन कमीशन (CCI) ने फ्रांसीसी अरबपति जेवियर नील को वोडाफोन ग्रुप में 16.2% हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। यह Vi के लिए बड़ी पॉजिटिव खबर है, जिससे शेयर में तेजी आ सकती है।
मैक्स हेल्थकेयर का रेवेन्यू 20% और मुनाफा 10% बढ़कर 448 करोड़ रुपए हो गया है। अस्पताल के बेड ज्यादा भरे रहने (77% ऑक्यूपेंसी) से कंपनी की कमाई बढ़ी है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी Q2 नतीजों और कंपनियों से जुड़ी खबरों के आधार पर है। ये किसी भी शेयर को खरीदने या बेचने की वित्तीय सलाह (Tips) नहीं है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने सर्टिफाइड वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।