Forbes Most Powerful Women List में FM Sitharaman का प्रमोशन, नायका की फाउंडर ने किया डेब्‍यु

Forbes Most Powerful Women List 2021: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने लगातार तीसरे वर्ष फोर्ब्स द्वारा दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह बनाई है। 2021 में उनकी रैंकिंग 37 हो गई। उन्‍होंने अमेरिकी समकक्ष जेनेट येलेन (Janet Yellen) पीछे छोड़ दिया है। जेनेट येलेन 39वें पायदान पर हैं। वहीं दूसरी ओर नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर (Falguni Nair, Founder and CEO, Nykaa) ने भी इस लिस्‍ट में अपना डेब्‍यु किया।

Asianet News Hindi | Published : Dec 8, 2021 8:32 AM IST

बिजनेस डेस्‍क। Forbes Most Powerful Women की लिस्‍ट में देश की वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) का प्रमोशन हुआ है। उन्‍होंने अमरीकी समकक्ष को पीछे छोड़ते टॉप 40 में शामिल हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर Nykaa Founder and CEO Falguni Nair ने इस लिस्‍ट में अपना डेब्‍यु किया है। अगर बात ओवरऑल लिस्‍ट की करें तो इस बार मैकेंजी स्‍कॉक ने जर्मन चांसलर को पछाड़ते हुए टॉप पर जगह बनाई है। वहीं अमरीकी उप राष्‍ट्रपति कमला हैरिस दुनिया की दूसरी सबसे पॉवरफुल महिला बन गई हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि इस लिस्‍ट में कौन-कौन है।

सीतारमण का प्रमोशन, नायर का डेब्‍यू
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार तीसरे वर्ष फोर्ब्स द्वारा दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह बनाई है। 2021 में उनकी रैंकिंग 37 हो गई। उन्‍होंने अमेरिकी समकक्ष जेनेट येलेन पीछे छोड़ दिया है। जेनेट येलेन 39वें पायदान पर हैं। वहीं दूसरी ओर नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर ने भी इस लिस्‍ट में अपना डेब्‍यु किया। उनकी रैंक 88 है। हाल ही में उनकी कंपनी शेयर बाजार में लिस्‍ट हुई थी और भारत की सातवीं महिला अरबपति बन गई थी।

यह भारतीय महिलाएं भी लिस्‍ट में शामिल
रैंकिंग में अन्य भारतीय व्यवसायी महिलाओं में एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन और भारत में एक सूचीबद्ध आईटी कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला रोशनी नाडर इस लिस्‍ट में 52वें स्‍थान पर हैं। बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष और संस्थापक किरण मजूमदार शॉ 72 वें स्‍थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें-: RBI Monetary Policy के फैसलों से आम जतना को मिल सकती है बड़ी राहत, जानिए क्‍या कहते हैं जानकार

मैकेंजी स्‍कॉट पहले और कमला हैरिस दूसरे स्‍थान पर
मैकेंज़ी स्कॉट इस साल की रैंकिंग में सबसे ऊपर है, निवर्तमान जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल की जगह, जो इस सूची के पहले 17 पुनरावृत्तियों में से 15 के लिए पहले स्थान पर रहीं। स्कॉट ने अपनी नेटवर्थ से 8.6 बिलियन डॉलर चैरिटी में दिया है, जिसमें अकेले इस साल 2.7 बिलियन डॉलर शामिल हैं। वहीं दूसरे पायदान पर अमरीका की उप राष्‍ट्रपति भारतीय मूल की कमला हैरिस हैं। लिस्‍ट में 40 सीईओ शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश 2015 के बाद से रिकॉर्ड रेवेन्‍यू 3.3 डॉलर ट्रिलियन की देखरेख करते हैं।

यह भी पढ़ें-: RBI Monetary Policy: घर, गाड़ी और पर्सनल लोन की किश्‍तों पर नहीं पड़ेगा असर, लेकिन बढ़ सकती है महंगाई

Share this article
click me!