मुकेश अंबानी को पछाड़ अडानी फिर बने एशिया के 'किंग'! एक ही दिन में कमा डाले ₹33,000 करोड़, देखें नेटवर्थ

Published : Apr 17, 2026, 12:25 PM IST

Adani vs Ambani: गौतम अडानी ने एक बार फिर मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर बन गए हैं। अडानी ने यह मुकाम सिर्फ एक दिन की कमाई के दम पर हासिल किया है। आइए जानते हैं कि आखिर 24 घंटे में ऐसा क्या हुआ कि अडानी, अंबानी से आगे निकल गए।

PREV
15

अडानी ने एक दिन में कमाए ₹33,000 करोड़

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अडाणी ग्रुप के शेयरों ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि गौतम अडाणी की संपत्ति महज एक दिन में 3.56 अरब डॉलर (करीब 33 हजार करोड़ रुपए) बढ़ गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, गौतम अडाणी की नेटवर्थ $92.6 अरब यानी करीब ₹8.59 लाख करोड़ हो गई है।

25

मुंकेश अंबानी की नेटवर्थ कितनी है?

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ $90.8 अरब यानी करीब ₹8.42 लाख करोड़ है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में अंबानी की संपत्ति भी बढ़ी, लेकिन अडानी की रफ्तार के सामने वह पीछे रह गए।

35

अडानी Vs अंबानी: इस साल किसकी कितनी बढ़ी दौलत?

इस साल की शुरुआत से अब तक अडानी की दौलत लगातार बढ़ी है, वहीं अंबानी को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। इस साल गौतम अडाणी की कमाई में ₹75,110 करोड़ का इजाफा हुआ है, जो पोर्ट, एनर्जी और इन्फ्रा सेक्टर में तेजी की वजह से आया। वहीं, मुकेश अंबानी की दौलत ₹1.57 लाख करोड़ घटी। ऐसा रिलायंस के शेयरों में उतार-चढ़ाव की वजह से हुआ।

45

एशिया के टॉप-5 रईस, चीन को लगा झटका

गौतम अडानी (भारत)- ₹8.59 लाख करोड़

मुकेश अंबानी (भारत)- ₹8.42 लाख करोड़

झोंग शानशान (चीन)- ₹5.79 लाख करोड़

कॉलिन हुआंग (चीन)- ₹4.75 लाख करोड़

मा हुआतेंग (चीन)- ₹4.50 लाख करोड़

55

दुनिया में सबसे अमीर कौन है?

दुनियाभर की बात करें तो स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अब भी 656 अरब डॉलर के साथ नंबर-1 पर बने हुए हैं। ग्लोबल लिस्ट में अडानी 19वें और अंबानी 20वें नंबर पर हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories