बिल गेट्स को पछाड़ते हुए गौतम अडानी बने दुनिया के चौथे अमीर व्यक्ति, जानिए अब कितनी है उनकी नेटवर्थ

Published : Jul 21, 2022, 04:47 PM IST
बिल गेट्स को पछाड़ते हुए गौतम अडानी बने दुनिया के चौथे अमीर व्यक्ति, जानिए अब कितनी है उनकी नेटवर्थ

सार

गौतम अडानी दुनिया के अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। साथ ही भारत के सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गए हैं। गौतम अडानी ने बिल गेट्स को पछाड़ते हुए चौथा स्थान पाया है। जबकि बिल गेट्स पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

बिजनेस डेस्कः फोर्ब्स की दुनिया की सबसे अमीरों की सूची जारी हो गई है। इस सूची में अब भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस बढ़त के साथ उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) को पछाड़ दिया है। फोर्ब्स के मुताबिक बिल गेट्स की अनुमानित नेटवर्थ 102 बिलियन डॉलर है। गौतम अडानी एंड फैमिली की नेटवर्थ 114 बिलियन डॉलर से ज्यादा है।  

संपत्ति की थी दान
बता दें कि बिल गेट्स ने पिछले सप्ताह ही अपनी संपत्ति से 20 बिलियन डॉलर गेट्स फाउंडेशन को दान किया था। इसी दान के बाद बिल गेट्स की रैंकिंग गिरी है। इससे वे दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। वे इससे पहले चौथे स्थान पर थे। बिल गेट्स ने जो दान दिया, उसका फायदा गौतम अडानी को मिला है। वे चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।  

अडानी की नेटवर्थ हुई दोगुना
2021 की शुरुआत की तुलना में  भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडानी की संपत्ति दोगुनी से ज्यादा हो गई है। अब यह संपत्ति बढ़कर 112.9 बिलियन डॉलर हो गई है। गौतम अडानी का कारोबार बेसिक इंफ्रा, बिजली, ग्रीन एनर्जी, गैस, बंदरगाहों तक फैला हुआ है। गौतम अडानी हरित ऊर्जा का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बनाना चाहते हैं। वे अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं पर 70 बिलियन डॉलर तक निवेश करने जा रहे हैं। इसी के साथ गौतम अडानी अब भारत के सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं।  उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 115.6 बिलियन डॉलर है।

जानकारी दें कि मुकेश अंबानी भारत ही नहीं एशिया के भी लंबे वक्त तक सबसे अमीर व्यक्ति रहे हैं। लेकिन अब मुकेश अंबानी इस रेस में लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी- अडानी के बीच ये फासला बढ़कर 26 बिलियन डॉलर से अधिक का हो चुका है। अंबानी के पास कुल संपत्ति 87 बिलियन डॉलर है। 

यह भी पढ़ें- रेल टिकट में अब सीनियर सिटीजंस को नहीं मिलेगी कोई छूट, जानिए आखिर क्या है वजह

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IndiGo Owner: 28 की उम्र में सबकुछ खोने वाला लड़का कैसे बना No.1 एयरलाइन का बॉस?
Train Ticket Discount: ट्रेन टिकट पर पाएं जबरदस्त छूट, जानें ऑफर