Goa: देश का सबसे छोटा, लेकिन कमाई में नंबर-1 राज्य, जहां हर शख्स कमाता है ₹6 लाख! जानें अमीरी का राज

Published : May 08, 2026, 07:13 PM IST
Goa Interesting Facts

सार

Goa Per Capita Income: छोटा-सा गोवा कमाई के मामले में पूरे भारत में सबसे आगे है। यहां का एक-एक शख्स दिल्ली-कर्नाटक जैसे राज्यों के लोगों से ज्यादा कमाता है। यह राज्य सिर्फ घूमने के मामले में नहीं बल्कि देश की तिजोरी भरने में भी टॉप लिस्ट में है। जानिए गोवा की तरक्की में सबसे ज्यादा योगदान किसका है... 

Goa Interesting Facts: समुद्र की खूबसूरत लहरों और बीच वाला गोवा सबसे छोटा राज्य होने के बावजूद कमाई में बड़े-बड़े राज्यों को पीछे छोड़ चुका है। दिल्ली हो या यूपी-बिहार या फिर तमिलनाडु-कर्नाटक इसके आगे कहीं कोई नहीं टिकता है। गोवा सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि भारत की सबसे मजबूत कमाई वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। छोटा राज्य होने के बावजूद टूरिज्म, इंडस्ट्री, माइनिंग और इंटरनेशनल कनेक्शन ने इसका कोई टक्कर नहीं है। अब सवाल ये है कि आखिर गोवा इतना अमीर बना कैसे? वहां ऐसा क्या खास है जो उसे बाकी राज्यों से अलग बनाता है? आइए जानते हैं...

कमाई में गोवा नंबर-1

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की पिछले साल के अंत में रिलीज हैंडबुक (Handbook of Statistics on Indian States)के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में गोवा की प्रति व्यक्ति सालाना आय (Per Capita Income) पूरे देश में सबसे ज्यादा है। मतलब यहां एक व्यक्ति सालभर में जितना कमाता है, उतना भारत के किसी और राज्य का नागरिक नहीं कमा पाता।

सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय वाले 5 राज्य

गोवा- ₹5.86 लाख

दिल्ली- ₹4.93 लाख

तेलंगाना- ₹3.87 लाख

कर्नाटक- ₹3.80 लाख

तमिलनाडु- 3.62 लाख

गोवा की तरक्की का राज क्या है?

1. टूरिज्म

गोवा की सबसे बड़ी ताकत उसका टूरिज्म सेक्टर है। हर साल लाखों भारतीय और विदेशी पर्यटक यहां घूमने आते हैं। बीच, नाइट लाइफ, सी-फूड, चर्च और खूबसूरत होटल गोवा को खास बनाते हैं। टूरिज्म से होटल बिजनेस चलता है, टैक्सी और ट्रैवल वालों की कमाई होती है, रेस्टोरेंट और कैफे कमाते हैं और लोकल मार्केट में पैसा घूमता है यानी पूरा राज्य टूरिज्म से कमाई करता है।

2. छोटा राज्य, कम आबादी

गोवा की आबादी बाकी राज्यों के मुकाबले काफी कम है। जब किसी राज्य की कुल कमाई अच्छी हो और आबादी कम हो, तो प्रति व्यक्ति आय अपने आप ज्यादा दिखती है। यही गोवा के साथ भी हुआ।

3. खनन और इंडस्ट्री से भी खूब पैसा

गोवा सिर्फ घूमने की जगह नहीं है। यहां आयरन ओर, मैंगनीज और बॉक्साइट जैसे मिनरल भी मिलते हैं। कई सालों से माइनिंग गोवा की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा रही है। इसके अलावा यहां फार्मा कंपनियां, केमिकल इंडस्ट्री, फूड प्रोसेसिंग और हैंडीक्राफ्ट बिजनेस भी तेजी से बढ़े हैं।

4. खेती और फिशिंग भी मजबूत

गोवा में सिर्फ होटल ही नहीं चलते। यहां खेती और मछली पकड़ने का काम भी बड़े स्तर पर होता है। यहां के प्रमुख प्रोडक्ट काजू, नारियल, आम, गन्ना और चावल हैं, जो देश और विदेश तक भेजे जाते हैं।

5. विदेशी कल्चर ने भी दिया फायदा

गोवा लंबे समय तक पुर्तगाल के कब्जे में रहा था। यही वजह है कि यहां का कल्चर बाकी भारत से थोड़ा अलग दिखता है। यहां आपको पुराने चर्च, यूरोपियन स्टाइल बिल्डिंग, अलग खानपान और इंटरनेशनल माहौल देखने को मिलता है। यही चीज विदेशी टूरिस्ट्स को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है।

6. ट्रांसपोर्ट भी है जबरदस्त

गोवा सड़क, रेल, एयरपोर्ट और समुद्री रास्तों से देश-दुनिया से जुड़ा हुआ है। डाबोलिम इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोंकण रेलवे, बड़े पोर्ट और शानदार हाईवे यहां टूरिज्म और बिजनेस को और आसान बनाते हैं।

गोवा संस्कृति और रहन-सहन में भी टॉप पर

गोवा सिर्फ पैसों के मामले में ही नहीं, बल्कि जीने के अंदाज में भी खास है। 450 साल के पुर्तगाली शासन की वजह से यहां की संस्कृति में एक अलग ही झलक मिलती है। यहां आपको पश्चिमी तट पर कैथोलिक चर्च दिखेंगे, तो पहाड़ी इलाकों में खूबसूरत हिंदू मंदिर देखने को मिल जाएंगे। यहां के लोग कोंकणी, मराठी और अंग्रेजी बखूबी बोलते हैं। कोंकण रेलवे और डाबोलिम इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वजह से गोवा आज पूरी दुनिया से सीधे जुड़ा हुआ है।

 

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Suvendu Adhikari: बंगाल के नए CM के पास अपनी साइकिल तक नहीं! फिर भी ममता बनर्जी से इतने अमीर
SBI Share Price: 7% टूटे शेयर में अब खरीदारी करें या निकल जाएं? एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत