Lottery Winner: किस्मत हो तो ऐसी! गलती से मिली लॉटरी ने महिला को बनाया करोड़पति

Published : May 07, 2026, 01:31 PM IST
Lottery Winner: किस्मत हो तो ऐसी! गलती से मिली लॉटरी ने महिला को बनाया करोड़पति

सार

ओहायो में एक महिला ने गलती से खरीदे लॉटरी टिकट से 15 करोड़ रुपये जीते। 20 डॉलर के गलत टिकट ने उन्हें करोड़पति बना दिया। टैक्स के बाद मिली रकम से वह लोन चुकाने और इलाज में इस्तेमाल करेंगी।

अमेरिका: कहते हैं कि किस्मत में जो लिखा हो, वो मिलकर ही रहता है। अमेरिका के ओहायो में रहने वाली एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। एक छोटी सी 'गलती' ने उन्हें करोड़पति बना दिया। महिला ने जो टिकट मांगा भी नहीं था, उसी ने उन्हें 1,852,212 डॉलर (यानी करीब 15 करोड़ रुपये से ज़्यादा) का जैकपॉट जिता दिया।

हुआ यूं कि महिला स्प्रिंगफील्ड के एक बार में थीं। वहां उन्होंने गलती से 20 डॉलर वाला 'EZPLAY Jackpot USA' टिकट खरीद लिया। असल में उन्हें ये टिकट नहीं चाहिए था। लेकिन फिर उन्होंने टिकट बदलने का इरादा छोड़ दिया। उन्होंने सोचा कि कई बार ऐसी गलतियों से ही लोगों की किस्मत चमकी है, तो क्यों न अपनी किस्मत भी आजमाई जाए।

जब महिला को लगा कि उनकी लॉटरी लग गई है, तो वह टिकट चेक कराने के लिए बार के कर्मचारियों के पास गईं। लेकिन वहां की मशीन से जीत कन्फर्म नहीं हो पाई। इससे वह थोड़ी परेशान हो गईं। फिर भी, उन्होंने टिकट को संभालकर रखा और सीधे लॉटरी ऑफिस पहुंच गईं। वहां जाकर उनकी जीत पक्की हो गई। आखिरकार, महिला का अंदाज़ा सही निकला और किस्मत उन पर मेहरबान हो ही गई।

टैक्स कटने के बाद महिला को 1,356,745 डॉलर (करीब 11 करोड़ रुपये) मिले। इस रकम से वह सबसे पहले अपने घर और कार का लोन चुकाएंगी। उन्होंने बताया कि एक बड़ा हिस्सा इलाज के खर्चों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। बाकी बचे हुए पैसों को वह भविष्य के लिए निवेश करेंगी।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

LPG ALERT: 1 जून से कैंसिल हो सकता है आपका गैस सिलेंडर, बुकिंग की डेडलाइन भी बदली!
Petrol Expiry Date: क्या दूध, ब्रेड और दवाइयों की तरह पेट्रोल भी हो जाता है खराब? जानें कितने दिन में