Gold And Silver Price, 12 Nov, 2021 : New York से New Delhi तक सस्ता हुआ सोना, जानिए कितने कम हुए दाम

Published : Nov 12, 2021, 10:49 AM IST
Gold And Silver Price, 12 Nov, 2021 : New York से New Delhi तक सस्ता हुआ सोना, जानिए कितने कम हुए दाम

सार

Gold And Silver Price, 12 Nov, 2021 : न्यूयॉर्क, लंदन और यूरोप के बाजारों में सोना और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। अमरीका में सोना 1860 डॉलर से नीचे आ गया है। चांदी 25 डॉलर से ज्यादा पर कारोबार कर रही है।

बिजनेस डेस्क, Gold And Silver Price, 12 Nov, 2021 : सोने और चांदी की कीमत में न्यूयॉर्क से लेकर भारत वायदा बाजारों तक गिरावट देखने को मिल रही है। भारत के वायदा बाजार में जहां सोना 100 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत में करीब 80 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं न्यूयॉर्क के बाजारों में सोना 1860 डॉलर प्रति ओंस से नीचे आ गया है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर विदेशी बाजारों से लेकर भारत के वायदा बाजार तक सोना और चांदी के दाम कितने देखने को मिल रहे हैं।

न्यूयॉर्क से लंदन तक सुस्ती का माहौल
पहले बात विदेशी बाजारों में सोने की कीमत की करें तो गिरावट देखने को मिल रही है। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स वायदा बाजार में पांच डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1859 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। वहीं लंदन में सोना करीब चार पाउंड की गिरावट के साथ 1389.39 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि यूरोपीय मार्केट में सोने के दाम तीन यूरो प्रति ओंस गिरावट के साथ 1623 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर चांदी की कीमत की बात करें तो न्यूयॉर्क में चांदी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 25.24 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि सिल्वर स्पॉट 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 25.14 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है। वहीं लंदन में चांदी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 18.81 पाउंड प्रति ओंस और यूरोप में चांदी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 21.97 यूरो प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है।

भारत में भी सोने की गिरावट
वहीं बात भारत के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी इंडेक्स में सोने की कीमत में गिरावट का माहौल बना हुआ है। सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर सोना 100 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 49116 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज सोना गुरुवार के मुुकाबले 49104 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि 49067 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ दिन के निचले स्तर पर चला गया था। आपको बता दें कि गुरुवार को वायदा बाजार बंद होने के बाद सोना 49216 रुपए प्रति दस ग्राम पर था।

चांदी भी हुई सस्ती
वहीं दूसरी ओर चांदी की भी सस्ती हुई है। गिरावट काफी मामूली देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी इंडेक्स में चांदी 10 बजकर 15 मिनट पर चांदी 80 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 66815 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।फ जबकि 66785 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ दिन के निचले स्तर पर आ गया था। जबकि गुरुवार के मुकाबले आज चांदी 66800 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली थी। वहीं गुरुवार को वायदा बाजार  बंद होने के बाद 66965 रुपए प्रति किलोग्राम पर था।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें