
बिजनेस न्यूज. Gold and silver Price fell: शुक्रवार को देश में देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी जिसके बाद से शादियों के सीजन की शुरुआत हो जाती है। ऐसे मौके पर सोना-चांदी के भाव गिरने की खबर खरीदारों के लिए बड़ी खुशियां लेकर आई हैं। बता दें कि शादी का सीजन शुरू होने से पहले अगर आप भी सोना और चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके पास सस्ता सोना खरीदने का यह सुनहरा मौका है। क्योंकि सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो आने वाले कुछ ही दिनों में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतें भी तेजी से बढ़ेंगी।
गुरुवार को आई इतनी गिरावट
HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, गुरुवार को कमजोर ग्लोबल ट्रेंड्स के बीच नेशनल कैपिटल में सोना के भाव 402 रुपए गिरकर 50,597 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए। वहीं पिछले ट्रेड में सोना 50,999 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके साथ चांदी भी 1,244 रुपए की गिरावट के साथ 58,111 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
प्रमुख शहरों में गुरुवार के दाम
| शहर | सोना (24 कैरेट प्रति 10 ग्राम) | चांदी |
| दिल्ली | 51270 रुपए | 58100 रुपए |
| मुंबई | 51120 रुपए | 58100 रुपए |
| कोलकाता | 51120 रुपए | 58100 रुपए |
| चेन्नई | 51730 रुपए | 64000 रुपए |
| हैदराबाद | 51120 रुपए | 64000 रुपए |
| बेंगलुरु | 51170 रुपए | 64000 रुपए |
अंतरराष्ट्रीय बाजार का रहा यह हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना लाल रंग में 1,628.7 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 19.15 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। बता दें कि फिलहाल गोल्ड अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5799 रुपए प्रति 10 ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22,307 रुपए प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रही है।
IBJA पर यह था सोना और चांदी का हाल
IBJA यानि की इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार इस हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोना (Gold Price Update) 423 रुपए प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50,401 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला था। वहीं गुरुवार को चांदी (Silver Price Update) 954 रुपए प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 57,673 रुपए प्रति किलो के स्तर पर खुली थी।
ये है एक्सपर्ट की राय
HDFC सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने इस बारे में कहा, 'फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष पॉवेल ने जैसे ही यह संकेत दिया कि सेंट्रल बैंक छोटी दरों में बढ़ोतरी को लागू करना शुरू कर देगा तभी से COMEX गोल्ड में गिरावट आई है। हालांकि मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए मौद्रिक नीति को पहले से अधिक कड़ा करने की आवश्यकता होगी।'
ये भी पढ़ें...
गूगल ने Gmail में शुरू की नई 'पैकेज ट्रैकिंग' सुविधा, सीधे Inbox में आएंगी आपके पार्सल की डिटेल्स
WhatsApp ने पेश किए 4 नए फीचर्स: In-Chat पोलिंग और कम्युनिटी समेत इन Updates का उठाएं फायदा
Google Workspace में किए गए कई बदलाव, 1TB तक क्लाउड स्टोरेज के अलावा यूजर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News