सोना एक बार फिर हुआ महंगा, पहले 10 ग्राम की कीमत थी 38,400 रुपए

Published : Sep 16, 2019, 05:08 PM IST
सोना एक बार फिर हुआ महंगा, पहले 10 ग्राम की कीमत थी 38,400 रुपए

सार

चांदी की कीमत भी 1,096 रुपये की तेजी के साथ 47,957 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। पिछले दिन के कारोबार में चांदी 46,861 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।  

नई दिल्ली. कच्चे तेल के दाम बढ़ने तथा रुपया कमजोर पड़ने से निवेशकों ने सर्राफा बाजार का रुख किया जिससे सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 460 रुपये बढ़कर 38,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, यहां सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत तेजी के साथ 38,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जो शनिवार को 38,400 रुपये पर थी। सोने की तरह चांदी के दाम में भी तेजी आई। चांदी का भाव 172 रुपये की बढ़त के साथ 48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत भी 1,096 रुपये की तेजी के साथ 47,957 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई। पिछले दिन के कारोबार में चांदी 46,861 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत लाभ दर्शाती 1,504 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी तेजी के साथ 17.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी।

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनावों के बीच निवेशकों ने सर्राफा बाजार का रुख किया जिससे सोने की कीमत में तेजी आई।

सोमवार को आरंभिक कारोबार के दौरान रुपया 68 पैसे लुढ़ककर 71.60 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr