सोना सस्ता हुआ तो चांदी काटेंगे ये 3 शेयर! एक की कीमत ₹300 से भी कम

Published : Mar 24, 2026, 01:32 PM IST
Gold Price Impact on Stocks

सार

Best Gold Stocks: पिछले एक हफ्ते में सोने के दाम ₹1.60 लाख से गिरकर ₹1.38 लाख पर आ गया है। इस गिरावट ने शेयर बाजार में खलबली मचा दी है। जहां कुछ कंपनियों पर दबाव है, वहीं कुछ ज्वैलरी स्टॉक्स रॉकेट बन गए हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कम दाम से शादियों की डिमांड बढ़ेगी, जिससे शेयर्स में बंपर कमाई का मौका बन सकता है। 

Gold Price Impact on Stocks: पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों ने निवेशकों के पसीने छुड़ा दिए हैं। 17 मार्च को जो 24 कैरेट सोना ₹1.60 लाख पर था, वो 24 मार्च तक गिरकर ₹1.38 लाख पर आ गया है, यानी सीधे ₹22,000 की गिरावट आई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोने की इस मंदी ने शेयर बाजार में कुछ कंपनियों की 'लॉटरी' लगा दी है। सोना सस्ता होने का सीधा मतलब शादियों की बंपर खरीदारी और ज्वेलरी शोरूम्स पर बढ़ती भीड़ है। इसी का फायदा इन 3 कंपनियों और इनके स्टॉक्स को मिलने वाला है। सोने की गिरावट में ये मालामाल कर सकते हैं। इनमें से एक तो ₹300 से भी सस्ता है।

कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers)

सोने के दाम गिरते ही कल्याण ज्वेलर्स के शेयर में 3.5% का उछाल देखा गया है। जब सोना सस्ता होता है, तो ग्राहक ज्यादा वजन वाले गहने खरीदना पसंद करते हैं। इससे कंपनी की सेल्स वॉल्यूम (बिक्री) बढ़ती है। कंपनी का मुनाफा भी पहले ही साल-दर-साल आधार पर दोगुना होकर ₹4,163 मिलियन (Q3 FY26) तक पहुंच गया है। आज 24 मार्च को दोपहर 1 बजे तक शेयर 2.93% की तेजी के साथ ₹374 पर कारोबार कर रहा है।

सेन्को गोल्ड (Senco Gold)

सोने की गिरावट में सेन्को गोल्ड का शेयर भी फोकस में है। जब गोल्ड का रेट गिरता है, तब लोग सादे सोने के बजाय 'हीरे जड़े' (Diamond Studded) गहने ज्यादा खरीदते हैं, जिसमें कंपनी को मोटा मुनाफा (High Margin) मिलता है। कंपनी इस साल 20 नए शोरूम खोलने जा रही है, जिससे इसकी पहुंच और बढ़ेगी। अभी शेयर 3.16% बढ़कर 293.95 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance)

जहां ज्वेलरी स्टॉक्स भाग रहे हैं, वहीं देश की सबसे बड़ी गोल्ड लोन कंपनी मुथूट पर थोड़ा दबाव है। जब सोना सस्ता होता है, तो गिरवी रखे गोल्ड की वैल्यू कम हो जाती है। इसे 'मार्जिन कॉल' का रिस्क कहते हैं। हालांकि, कंपनी का नेट प्रॉफिट (PAT) ₹28,235 मिलियन के पार है, जो इसकी मजबूती का सबूत है। गिरावट में इसे खरीदना एक स्मार्ट मूव हो सकता है। अभी शेयर 0.23% की गिरावट के साथ ₹3,108.30 पर कारोबार कर रहा है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से शेयरों को खरीदने या बेचने की सलाह (Investment Advice) नहीं है। शेयर बाजार और सोने की कीमतों में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले अपने सेबी (SEBI) रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Gold Price Today: दिल्ली-मुंबई छोड़िए, इस शहर में आज सबसे सस्ता गोल्ड! 1 मिनट में देखें 10 बड़े शहरों का रेट
Top Gainers Today: ₹250 से सस्ते इन 3 शेयरों में तूफानी तेजी, निवेशकों की लॉटरी!