Gold Silver Price, 24 Jan 2022: सोने के दाम में 50 रुपए का मामूली इजाफा, देश के 10 शहरों में क्‍या है भाव

Published : Jan 24, 2022, 08:36 AM IST
Gold Silver Price, 24 Jan 2022: सोने के दाम में 50 रुपए का मामूली इजाफा, देश के 10 शहरों में क्‍या है भाव

सार

Gold Silver Price, 24 Jan 2022: सोने के भाव (Gold Price) में 50 रुपए की तेजी के साथ 24 कैरेट सोना 49,520 रुपए और 22 कैरेट 47,520 रुपए पर कारोबार कर रहा है। एक किलो चांदी (Silver Price) में लगातार दसरे दि‍न कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।

Gold Silver Price, 24 Jan 2022: 24 जनवरी 2022 यानी सोमवार को 10 ग्राम सोने के भाव (Gold Price) में 50 रुपए की तेजी के साथ 24 कैरेट सोना 49,520 रुपए और 22 कैरेट 47,520 रुपए पर कारोबार कर रहा है। एक किलो चांदी (Silver Price) में लगातार दसरे दि‍न कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।  चांदी की कीमत 65,400 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम पर बनी हुई हैं। एक्‍साइज ड्यूटी, स्‍टेट टैक्‍सेस और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आख‍िर देश के अलग-अलग राज्‍यों में सोने और चांदी के भाव क्‍या चल रहे हैं।

जानिए क्‍या हुए मेट्रो शहरों के दाम
गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 52,090 रुपये है, जबकि मुंबई में यह 49,520 रुपये है। दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 47,790 रुपये और 47,520 रुपये है। चेन्नई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना सोमवार को 50,040 रुपये पर बिक रहा है, जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 45,870 रुपये पर बिक रहा है। चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत आज 69,000 रुपये है, जबकि दिल्ली और मुंबई में यह धातु 64,900 रुपये पर बिक रही है। कोलकाता में चांदी 64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जबकि हैदराबाद और बेंगलुरु में यह धातु 69,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

वायदा बाजार में सोना और चांदी फ‍िसले
वहीं दूसरी ओर घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार पिछले सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन में सोने की कीमत में 131 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम की गिरावट के साथ 48249 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर बंद हुआ है। जबकि कारोबारी सप्‍ताह में सोने की कीमत ममें 469 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम का इजाफा देखने को मिला है। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत में 573 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से दाम 64806 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम पर आ गए हैं। जबकि कारोबारी सप्‍ताह के दौरान चांदी की कीमत में 3200 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम की तेजी देखने को मिली है।

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?