Gold Silver Price, 28 Jan 2022: 400 रुपए सस्‍ता हुआ 22 कैरेट सोना, चांदी में 1000 रुपए की गिरावट

Published : Jan 28, 2022, 08:05 AM IST
Gold Silver Price, 28 Jan 2022: 400 रुपए सस्‍ता हुआ 22 कैरेट सोना, चांदी में 1000 रुपए की गिरावट

सार

Gold Silver Price, 28 Jan 2022: शुक्रवार को 10 ग्राम सोने के भाव (Gold Price) में 190 रुपए की गिरावट के साथ 24 कैरेट सोना 49,640 रुपए पर आ गया है। जबकि 22 कैरेट की कीमत में 400 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से 45,500 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम हो गई है।

Gold Silver Price, 28 Jan 2022: 28 जनवरी 2022 यानी शुक्रवार को 10 ग्राम सोने के भाव (Gold Price) में 190 रुपए की गिरावट के साथ 24 कैरेट सोना 49,640 रुपए पर आ गया है। जबकि 22 कैरेट की कीमत में 400 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से 45,500 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम हो गई है। एक किलो चांदी (Silver Price) में आज 1000 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम की गिरावट आई है। जिसके बाद दाम 63,200 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम हो गए हैं। एक्‍साइज ड्यूटी, स्‍टेट टैक्‍सेस और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आख‍िर देश के अलग-अलग राज्‍यों में सोने और चांदी के भाव क्‍या चल रहे हैं।

जानिए क्‍या हुए मेट्रो शहरों के दाम
गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 49650 रुपये है, जबकि मुंबई में यह 49,640 रुपये है। दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 45,500 रुपये है। चेन्नई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना शुक्रवार को 49,900 रुपये पर बिक रहा है, जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 45,740 रुपये पर बिक रहा है। चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत आज 67,700 रुपये है, जबकि दिल्ली और मुंबई में यह धातु 64,200 रुपये पर बिक रही है। कोलकाता में चांदी 63,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जबकि हैदराबाद और बेंगलुरु में यह धातु 67,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

वायदा बाजार में जबरदस्‍त गिरावट
इंटरनेशनल मार्केट में लगातार कुछ दिनों से सोना और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। जिसका असर घरेलू वायदा बाजार में साफ देखने को मिल रही है। गुरुवार को बाजार बंद होने तक सोने की कीमत में 937 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली। जिसकी वजह से दाम 47914 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर आ गए हैं। जबकि जबकि चांदी की कीमत में 3 फीसदी से ज्‍यादा यानी 2151 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से चांदी की कीमत 61920 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम पर आ गई। वहीं कॉमेक्‍स पर सोना 1800 डॉलर प्रतत‍ि ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी 23 डॉलर प्रत‍ि ओंस से नीचे आ गई है।

 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?