
Gold Silver Price Today: सोमवार यानी 26 दिसंबर को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव में तेजी देखी गई। हालांकि, चांदी कुछ हद तक नरम पड़ी है। सोने की कीमत जहां अब भी 54 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के उपर चल रही हैं, वहीं चांदी 67 हजार रुपए प्रति किलो से ज्यादा है। 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 54,476 रुपए है। वहीं, 999 प्योरिटी वाली चांदी के दाम 67,706 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। शुक्रवार को चांदी 67,822 रुपए प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही थी।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 54366 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं, जो 26 दिसंबर की सुबह 54476 रुपए तक पहुंच गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोमवार को सोना तेजी और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। एमसीएक्स पर सोना 150 रुपए महंगा होकर 54,724 रुपए के स्तर पर है तो चांदी 3 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 69,030 रुपए पर ट्रेड कर रही है।
क्यों बढ़ रहे सोने के दाम?
रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव और ग्लोबल इक्विटी मार्केट में कमजोरी के चलते सोने में जमकर खरीदारी हो रही है। यही वजह है कि सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। यूएस फेड अधिकारियों के आक्रामक बयान के बाद सोने के भाव में कुछ कमी आई थी, लेकिन अब फिर से यह मजबूती की ओर बढ़ रहा है। बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतें जल्द ही 55,500 के स्तर तक पहुंच सकती हैं।
ऐसे तय होती हैं सोने-चांदी की कीमतें :
भारत में सोने- चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में हुए बदलाव से तय होती है। इसके अलावा यह डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल पर भी डिपेंड करता है। अगर रुपया डॉलर के मुकाबले टूटता है और कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिर रहती हैं, तो चांदी महंगी हो जाती है। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों द्वारा लगाए गए टैक्स, उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज की वजह से भी सोने की कीमतें देश भर में अलग-अलग होती हैं।
किस शहर में क्या रहे सोने के भाव :
Bankbazaar.com के मुताबिक, 26 दिसंबर को देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव कुछ इस तरह हैं।
| शहर | 22 कैरेट (प्रति 1 ग्राम) | 24 कैरेट (प्रति 1 ग्राम) |
| अहमदाबाद | 5099 रुपए | 5354 रुपए |
| प्रयागराज | 5095 | 5350 |
| बेंगलुरू | 5100 | 5355 |
| भोपाल | 5078 | 5332 |
| गुवाहाटी | 5130 | 5387 |
| कोलकाता | 5130 | 5387 |
| हैदराबाद | 5076 | 5330 |
| इंदौर | 5078 | 5332 |
| जयपुर | 5099 | 5354 |
| लखनऊ | 5095 | 5350 |
22 और 24 कैरेट सोने में क्या है अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध माना जाता है। वहीं, 22 कैरेट सोना करीब 91 प्रतिशत तक शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाई जाती हैं। वहीं, 24 कैरेट सोना पूरी तरह शुद्ध होता है। हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वैलरी बनाना आसान नहीं होता। यही वजह है कि ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोने की ही आभूषण बेचते हैं।
ये भी देखें :
पोस्टऑफिस की 5 सबसे शानदार सेविंग स्कीम्स, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक कर सकते हैं अच्छी कमाई
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News