कम सैलरी में अमीर बनने के लिए क्या करें? जानें तरीका

Published : Jul 18, 2026, 08:34 PM IST
Money Management Tips

सार

Money Management Tips: कम सैलरी में अमीर कैसे बनें? जानिए पैसे बचाने और कमाई बढ़ाने के आसान तरीके, जिन्हें अपनाकर आप धीरे-धीरे मजबूत फाइनेंशियल फ्यूचर बना सकते हैं।

Smart Money Habits: 'मेरी सैलरी कम है, मैं अमीर कैसे बनूं?' क्या आपके मन में भी इस तरह के सवाल आता है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। आज बहुत से लोग हर महीने पैसे तो कमाते हैं, लेकिन महीने के आखिर तक सैलरी खत्म और अकाउंट लगभग खाली हो जाता है। अच्छी बात यह है कि अमीर बनने की शुरुआत बड़ी सैलरी से नहीं, बल्कि सही फैसलों से होती है। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने छोटी नौकरी से शुरुआत कर बड़ा पैसा बनाया। आइए जानते हैं कि कम सैलरी होने के बावजूद आप अपने पैसे को कैसे बढ़ाकर अमीर बन सकते हैं...

कमाई में से बचत निकालकर फिर खर्च करें

ज्यादातर लोग सैलरी आते ही पहले शॉपिंग, बिल और घूमना-फिरना शुरू करते हैं। फिर महीने के आखिरी में जो 500-1000 रुपए बचते हैं, उसे सेविंग मान लेते हैं। अमीर बनना है तो इस आदत को आज ही उल्टा कर दीजिए। अमीर बनने का नियम है कि सैलरी आते ही सबसे पहले उसका 20% हिस्सा अलग निकाल कर कहीं सेव या इन्वेस्ट कर दें। इसके बाद जो 80% पैसा बचे, उसी में अपना पूरा महीना चलाएं। जब जेब में पैसा सीमित होगा, तो फालतू खर्चे अपने आप रुक जाएंगे।

खर्चों को लिखना शुरू करें

कई बार पैसा कम नहीं होता, बल्कि बिना सोचे-समझे खर्च ज्यादा हो जाता है। एक महीने तक हर खर्च लिखिए। आप खुद देखेंगे कि ऑनलाइन ऑर्डर, बार-बार बाहर खाना, छोटी-छोटी शॉपिंग और बेवजह के सब्सक्रिप्शन आपकी जेब पर कितना असर डालते हैं। जब खर्च दिखने लगता है, तो उसे कम करना भी आसान हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- पैसा कभी खत्म न हो इसके लिए अपनाएं ये 1 नियम, महीने के आखिर में कभी खाली नहीं होगी जेब!

दिखावे के खर्चों को कम करें

आजकल लोग दूसरों को इम्प्रेस करने के लिए EMI पर महंगे फोन या गाड़ियां ले लेते हैं। यही सबसे बड़ा जाल है। सिंपल रूल है, अगर आप किसी चीज की पूरी कीमत कैश में दो बार नहीं दे सकते, तो उसे लोन या EMI पर मत खरीदिए। ब्रांडेड कपड़े, हर वीकेंड बाहर का खाना और बिना जरूरत की सब्सक्रिप्शन सर्विसेज को बंद करके आप हर महीने अच्छी-खासी रकम बचा सकते हैं।

पैसों को काम पर लगाएं

सिर्फ बैंक अकाउंट में पैसा रखने से कोई अमीर नहीं बनता, क्योंकि महंगाई आपके पैसे की वैल्यू कम कर देती है। अमीर बनने का असली सीक्रेट है कंपाउंडिंग (Compounding), यानी पैसे से पैसा बनना। लंबे समय के लिए निवेश करना जरूरी है। आप अपनी समझ और जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार SIP, म्यूचुअल फंड, PPF, EPF या दूसरे निवेश ऑप्शन पर विचार कर सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले उसकी पूरी जानकारी लें और जरूरत हो तो वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। छोटी रकम भी लंबे समय में बड़ा फंड बना सकती है।

इमरजेंसी फंड जरूर बनाएं

अचानक नौकरी चली जाए, बीमारी आ जाए या कोई बड़ा खर्च आ जाए, तो क्या होगा? इसीलिए कम से कम 3 से 6 महीने के खर्च जितनी रकम धीरे-धीरे अलग जमा करने की कोशिश करें। इससे मुश्किल समय में आपको कर्ज लेने की जरूरत कम पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें- ₹1000 निवेश से हर महीने कमाएं एक्स्ट्रा पैसे! जानें घर बैठे कमाई के 4 सबसे धांसू तरीके

कमाई बढ़ाने पर भी काम करें

सिर्फ खर्च कम करने से हमेशा बड़ी दौलत नहीं बनती है। हर साल कोशिश करें कि आपकी कमाई भी बढ़े। इसके लिए नई स्किल सीखें, ऑनलाइन कोर्स करें, फ्रीलांस काम करें या अपनी नौकरी में बेहतर मौके तलाशें। अगर आपकी सैलरी हर साल बढ़ती रहे और खर्च कंट्रोल रहे, तो आपकी बचत तेजी से बढ़ेगी।

साइड हसल से कमाई बढ़ाएं

अगर सैलरी बहुत ही कम है और बचत नहीं हो पा रही, तो अपनी स्किल्स का इस्तेमाल करें। अगर आपकी राइटिंग अच्छी है, तो फ्रीलांस कंटेंट राइटिंग करें। वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग या सोशल मीडिया मैनेजमेंट सीखें। वीकेंड पर ट्यूशन पढ़ाएं या ऑनलाइन कोई कोर्स शुरू करें। साइड से होने वाली इस पूरी एक्स्ट्रा कमाई को सीधे इन्वेस्ट कर दें।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें बताए गए बचत, बजट और निवेश से जुड़े सुझाव वित्तीय शिक्षा के लिए हैं, इन्हें निवेश या वित्तीय सलाह न मानें। किसी भी निवेश का फैसला करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति, जोखिम उठाने की क्षमता और जरूरतों का आकलन करें। जरूरत पड़ने पर किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

IDBI बैंक को Q1FY27 में हुआ ₹2,115 करोड़ का मुनाफा, 5% की सालाना बढ़त
NITI Aayog का इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स लॉन्च, राज्यों में निवेश का माहौल सुधरेगा