अपना क्रेडिट रिपोर्ट जरूर देखें
आपके नाम पर कितने लोन जुड़े हैं, यह जानने का सबसे भरोसेमंद तरीका आपका क्रेडिट रिपोर्ट है। भारत में क्रेडिट रिपोर्ट तैयार करने का काम TransUnion CIBIL, Experian, Equifax और CRIF High Mark जैसी एजेंसियां करती हैं। इनकी रिपोर्ट में आपके सभी चालू और बंद लोन, क्रेडिट कार्ड, EMI रिकॉर्ड और क्रेडिट स्कोर की पूरी जानकारी होती है। साल में कम से कम एक बार अपना क्रेडिट रिपोर्ट जरूर देखें। अगर उसमें कोई ऐसा लोन दिखे जिसे आपने कभी नहीं लिया, तो तुरंत अलर्ट हो जाएं। छोटी सी गलत एंट्री भी आपके स्कोर को नीचे गिरा सकती है और आगे लोन मिलने में परेशानी खड़ी कर सकती है।