MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Personal Loan जल्दी कैसे खत्म करें? EMI बढ़ाए बिना ब्याज बचाने के स्मार्ट तरीके

Personal Loan जल्दी कैसे खत्म करें? EMI बढ़ाए बिना ब्याज बचाने के स्मार्ट तरीके

Personal Loan Prepayment Tips: पर्सनल लोन सबसे आसान लोन माना जाता है, लेकिन सबसे महंगा भी पड़ता है। इस पर ब्याज आमतौर पर 10-18% तक होती है। क्रेडिट स्कोर कमजोर होने पर ज्यादा भी हो सकती है। ऐसे में जल्दी लोन खत्म करने कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं… 

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 08 2026, 04:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

पार्ट प्री-पेमेंट

कई बैंक और NBFCs कुछ EMIs (आमतौर पर 6 या 12) चुकाने के बाद पार्ट प्री-पेमेंट की सुविधा देते हैं। मान लीजिए आपने 20,000, 25,000 या 50,000 रुपए जैसी छोटी रकम भी एडवांस में जमा कर दी। चूंकि ब्याज हमेशा बाकी प्रिंसिपल पर लगता है, इसलिए शुरुआत में किया गया प्रीपेमेंट पूरे लोन के ब्याज को काफी हद तक घटा देता है। लेंडर की पॉलिसी के हिसाब से या तो आपकी लोन अवधि घटेगी या फिर आने वाली EMI कम होगी। RBI के मौजूदा नियमों के अनुसार, फ्लोटिंग रेट पर्सनल लोन (इंडिविजुअल बॉरोअर्स के लिए) पर आमतौर पर फोरक्लोजर चार्ज नहीं लगता है, लेकिन फिक्स्ड रेट लोन में प्रीपेमेंट पेनल्टी हो सकती है, इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले लोन एग्रीमेंट की फाइन प्रिंट जरूर पढ़ें।

26
Image Credit : Getty

इंट्रेस्ट रेट दोबारा चेक करें

क्या आपका क्रेडिट स्कोर अब पहले से बेहतर है? क्या आपने समय पर EMIs भरी हैं, पुराने कर्ज कम किए हैं या आपकी इनकम बढ़ी है? अगर हां, तो आपके पास ब्याज दर कम कराने का मौका हो सकता है। कई बैंक मौजूदा ग्राहकों को छोटा-सा एडमिनिस्ट्रेटिव फीस लेकर इंट्रेस्ट रेट रिवाइज करने की सुविधा देते हैं सिर्फ 1% ब्याज कम होने से भी पूरे टेन्योर में हजारों या लाखों की बचत हो सकती है।

Related Articles

Related image1
Personal Loan लेने वाले की अगर मौत हो जाए तो कर्ज कौन चुकाएगा?
Related image2
Personal Loan लेने से पहले ये 10 साइन न करें इग्नोर, वरना पछताएंगे!
36
Image Credit : Asianet News

EMI मिस करना सबसे महंगा पड़ सकता है

एक भी EMI लेट हुई तो लेट पेमेंट फीस, पैनल इंट्रेस्ट और सबसे बड़ा नुकसान क्रेडिट स्कोर खराब हो जाता है। इसका मतलब भविष्य में महंगे लोन या लोन मिलने में परेशानी है। अगर कभी लगे कि EMI भरने में दिक्कत आ सकती है, तो डिफॉल्ट से पहले बैंक से बात करें। अक्सर बैंक पहले संपर्क करने वाले ग्राहकों के लिए ज्यादा फ्लैक्सिबल होते हैं।

46
Image Credit : Getty

बोनस, टैक्स रिफंड या एक्स्ट्रा इनकम को मौका बनाइए

बोनस, इंसेंटिव, फ्रीलांस इनकम या टैक्स रिफंड, अक्सर ये पैसे बिना सोचे-समझे खर्च हो जाते हैं। लेकिन अगर आप इनमें से थोड़ा सा हिस्सा भी लोन प्रिंसिपल में डाल दें, तो लोन जल्दी खत्म होगा, कुल ब्याज में भारी कटौती होगी। एक्सपर्ट्स इसे लॉन्ग टर्म में सबसे समझदारी वाला फैसला मानते हैं।

56
Image Credit : Getty

लोन स्टैकिंग से बचें

एक पर्सनल लोन चुकाने के लिए दूसरा पर्सनल लोन लेना आमतौर पर समस्या का हल नहीं होता है। जब तक वो प्रॉपर बैलेंस ट्रांसफर न हो और ब्याज दर काफी कम न हो। वरना आप बस कर्ज इधर-उधर घुमा रहे होते हैं और बोझ बढ़ा लेते हैं।

66
Image Credit : Gemini

प्रिसिंपल अमाउंट ट्रैक करें

हर महीने सिर्फ EMI कटती देखना थकाने वाला लगता है, लेकिन जब आप देखते हैं कि प्रिंसिपल अमाउंट सच में घट रहा है, तो कर्ज हल्का महसूस होने लगता है। समय-समय पर आउटस्टैंडिंग प्रिंसिपल चेक करते रहें। यह छोटी आदत आपको जल्दी लोन खत्म करने के लिए काफी अच्छी रहती है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
वित्तीय समाचार (Vitteeya Samachar)
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
PAN Card 2.0 Scam: E-PAN डाउनलोड का मैसेज आया? क्लिक करते ही अकाउंट हो जाएगा खाली!
Recommended image2
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image3
800 अरब डॉलर वाले Elon Musk का सबसे शॉकिंग पोस्ट वायरल, लिखा- मैं पैसों से उसे नहीं खरीद सकता...
Recommended image4
6000 रु. की पानीपूरी! नौकरी छोड़ने वाले कपल का बिजनेस कर रहा बूम-बूम
Recommended image5
Rs 100 Hajj Note: इस 100 रुपए के नोट की कीमत 56 लाख! आपके घर में भी है क्या?
Related Stories
Recommended image1
Personal Loan लेने वाले की अगर मौत हो जाए तो कर्ज कौन चुकाएगा?
Recommended image2
Personal Loan लेने से पहले ये 10 साइन न करें इग्नोर, वरना पछताएंगे!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved