How to Grow Money: 20k सैलरी में भी बना सकते हैं बड़ा फंड, बस फॉलो करें ये 3 सिंपल नियम

Published : Jul 16, 2026, 01:04 PM IST
Investment Tips

सार

अमीर बनने के लिए बड़ी सैलरी नहीं, सही इन्वेस्टमेंट जरूरी है। फाइनेँशियल एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोज के सिर्फ 100 रुपए बचाकर भी आप बड़ा फंड आसानी से बना सकते हैं।

Money Saving Tips: क्या आपको भी लगता है कि लखपति या करोड़पति बनने के लिए महीने की 50 हजार या 1 लाख रुपए सैलरी होना जरूरी है? लेकिन सच ये है कि पैसे बनाने के लिए ज्यादा कमाने की नहीं, बल्कि थोड़ा-थोड़ा बचाकर उसे सही जगह 'काम' पर लगाने की जरूरत होती है। अमीर बनने का सीक्रेट किसी बड़ी सैलरी या कमाई में नहीं, बल्कि आपकी रोज की छोटी-छोटी आदतों में छुपा है। आइए जानते हैं कि कैसे आपकी छोटी-छोटी बचत से कल का बड़ा बैंक बैलेंस बन सकता है...

रोज 100 रुपए बचाने का मैजिक

हम अक्सर सोचते हैं कि जब हाथ में एक साथ 10-20 हजार रुपए आएंगे, तब इन्वेस्टमेंट शुरू करेंगे। यही सबसे बड़ी गलती होती है। फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप रोज के सिर्फ 100 रुपए ही बचाकर अलग रखते हैं, तो महीने के 3,000 रुपए बनते हैं। अगर आप इन 3,000 रुपए को घर की अलमारी या सामान्य बैंक खाते में छोड़ देंगे, तो 15 साल में ये सिर्फ 5.40 लाख रुपए बन सकते हैं, लेकिन अगर आप इसी 3,000 रुपए को हर महीने किसी अच्छी जगह जैसे म्यूचुअल फंड SIP में लगाते हैं, जहां औसतन 12-15% का रिटर्न मिले, तो 15 साल में आपके पास 15 लाख रुपए से भी ज्यादा हो सकते हैं और 20 साल में यही रकम 30 लाख रुपए पार निकल सकती है।

'ब्याज पर ब्याज' का जादू

दुनिया के सबसे सफल इन्वेस्टर वॉरेन बफे कहते हैं कि 'अमीर बनने का सबसे बड़ा हथियार कंपाउंडिंग (Compounding) है।' इसे'पैसे से पैसा कमाना' या 'ब्याज पर ब्याज मिलना' कहते हैं। जब आप कहीं पैसा लगाते हैं, तो आपको उस पर ब्याज मिलता है। अगली बार आपको आपके मूल पैसे के साथ-साथ उस फायदे पर भी नया फायदा मिलता है। पहले साल यह जादू बहुत छोटा लगता है। 5 साल बाद यह थोड़ा असर दिखाता है। 10 से 15 साल बाद यह एक स्नोबॉल (बर्फ के गोले) की तरह इतना बड़ा हो जाता है कि आपका पैसा स्पीड से बढ़ने लगता है। इसलिए, असली सीक्रेट यह नहीं है कि आप कितना पैसा लगा रहे हैं, बल्कि यह है कि आप कितने लंबे समय के लिए टिके हैं।

छोटी बचत कहां लगाएं?

SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान)

यह आज के जमाने की सबसे स्मार्ट इन्वेस्टमेंट तरीका माना जाता है। आप सिर्फ 500 रुपए महीने से शुरुआत कर सकते हैं। इसमें आपका पैसा शेयर बाजार की बेस्ट कंपनियों में लगता है और एक्सपर्ट्स इसे मैनेज करते हैं। लॉन्ग टर्म में यहां सबसे तेज पैसा बन सकता है।

PPF (पब्लिक प्रोविडेंट फंड)

अगर आपको 1% भी रिस्क नहीं चाहिए, तो पोस्ट ऑफिस या बैंक में PPF खाता खुलवा सकते हैं। इसमें सरकार की 100% गारंटी मिलती है, ब्याज अच्छा मिलता है और सबसे बड़ी बात इस पर कोई टैक्स नहीं लगता है।

डिजिटल गोल्ड (Digital Gold)

अब सोना खरीदने के लिए हजारों रुपए की जरूरत नहीं है। आप इसमें सिर्फ 10 रुपए का असली सोना भी खरीद सकते हैं। जब भी छुट्टे पैसे बचें, डिजिटल गोल्ड यानी ETF ले सकते हैं।

स्टेप-अप फॉर्मूला अपनाएं

मान लीजिए आज आपकी सैलरी कम है और आप महीने के सिर्फ 2,000 रुपए ही बचा पा रहे हैं, तो कोई बात नहीं, सिर्फ एक छोटा-सा नियम बना लें, 'स्टेप-अप' (Step-up)। हर साल जब भी आपकी सैलरी बढ़े या इंक्रीमेंट हो, अपनी बचत को सिर्फ 10% बढ़ा दें। जैसे- अगर इस साल 2,000 रुपए महीने बचा रहे हैं, तो अगले साल इसे बढ़ाकर 2,200 रुपए कर दें। तीसरे साल 2,420 रुपए कर दें। यह छोटी सी बढ़त आपको तय समय से 5 से 7 साल पहले ही बड़े फंड के टारगेट तक पहुंचा सकती है।

बचत शुरू करने के 3 सबसे जरूरी नियम

पहले बचत, फिर खर्च

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादातर लोग आमतौर पर सैलरी आते ही, उसमें से पहले खर्च करते हैं और फिर बचत पर जोर देते हैं, जो सही नहीं है। सही तरीका ये है कि सैलरी आते ही पहले सबसे पहले अपने इन्वेस्टमेंट के पैसे अलग निकाल दें, फिर बचे हुए पैसों से महीने का खर्च चलाएं।

दिखावे की EMI से बचें

फोन, कपड़े या महंगी घड़ी के लिए कभी भी लोन या EMI की मदद न लें। जो चीज आपका बजट गवाही न दे, उसे खरीदने के लिए भविष्य की कमाई को आज ही गिरवी मत रखिए।

कल का इंतजार मत करें

'अगले महीने से शुरू करूंगा' या 'नए साल से बचाऊंगा', ये बहाने आपको कभी आगे नहीं बढ़ने देंगे। बचत का सबसे सही समय कल नहीं, बल्कि आज और अभी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता और एजुकेशन के लिए है। शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या किसी भी तरह के निवेश में बाजार का जोखिम (Risk) शामिल होता है। कहीं भी अपना पैसा लगाने से पहले अपने पर्सनल फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें और खुद रिसर्च करें। किसी भी तरह के वित्तीय फायदे या नुकसान के लिए वेबसाइट या लेखक जिम्मेदार नहीं होंगे।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

डेटा सुरक्षा पर RBI की सख्ती, बैंकों-NBFCs के लिए जारी की ड्राफ्ट गाइडलाइंस
मोदी सरकार का बड़ा फैसला! पेट्रोल-डीजल पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा, जानिए किस पर क्या होगा असर?