टिफिन का डिब्बा है पैसों की मशीन? समझ गए ये 8 गणित, तो छप्परफाड़ कमाई पक्की

Published : Aug 03, 2026, 12:52 PM IST
how to start a tiffin service

सार

Home Tiffin Service Business Ideas: घर से टिफिन सर्विस बिजनेस की शुरुआत कैसे करें ? जानें बिजनेस शुरू करने के 8 स्टेप्स, जो कम निवेश में अच्छी कमाई का जरिया बन सकते हैं।

आज के समय में नौकरी पेशा, स्टूडेंट और अकेले रहने वाले प्रोफेशनल्स के लिए दूसरे शहर में घर जैसा खाना ढूंढना किसी टास्क से कम नहीं है। यही वजह है कि धीरे-धीरे होम टिफिन सर्विस भारत में तेजी से बढ़ना वाला बिजनेस बन गया है। सबसे अच्छी बात है कि इसे आप घर की रसोई से शुरू कर सकते हैं। सही प्लानिंग, स्वाद और क्वालिटी के साथ शुरुआत की जाए तो यह बिजनेस हर महीने अच्छी कमाई का जरिया बन सकता है। इस बिजनेस में केवल खाना ही नहीं बल्कि लाइसेंस, फूड सेफ्टी, सही प्राइसिंग, मार्केटिंग और खर्चों का सही मैनेजमेंट भी जरूरी है। 

1 -इलाके की डिमांड समझे

कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले उसकी मांग कितनी है, इसके बारे में पता होना जरूरी है। घर से 2-5 किलोमीटर की दूरी पर ऑफिस, पीजी, हॉस्टल और रिहायशी इलाकों का सर्वे करें। पता लगाएं कि लोग किस तरह का खाना पसंद करते हैं, वह एक टिफिन पर कितना खर्च करना चाहते हैं। उन्हें रोजाना टिफिन चाहिए या फिर कभी-कभी। यदि आप ऐसी जगह रहते हैं जहां कॉलेज, बड़ी कंपनियां या हॉस्टल हैं त यह बिजनेस तेजी से बढ़ सकता है।

2- मेन्यू हमेशा का रखें ख्याल

टिफिन सर्विस में रोज एक जैसा खाना देने की बजाय ऐसी डिशेज चुनें जो ग्राहकों को पसंद भी आएं और बनाने में ज्यादा वक्त भी न ले। 7 दिन का रोटेटिंग मेन्यू तैयार करें। जिसमें दाल, दो तरह की सब्जी, चावल, रोटी, सलाद और अचार शामिल हों। हफ्ते में एक-दो दिन मिठाई, रायता या मीठा भी रखें। वहीं, डिश ऐसी रखें जो पैकिंग के बाद भी खराब न हो।

3- FSSAI रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं

अगर आप घर से भी खाना बनाकर बेच रहे हैं तो यह भी फूड बिजनेस की श्रेणी में आता है। ऐसे में FSSAI रिजस्ट्रेशन कराना जरूरी है। यह ग्राहकों के बीच भरोसा बढ़ाता है और फ्यूचर में ऑनलाइन फूड डिलीवरी और कॉर्पोरेट ऑर्डर मिलने में भी आसानी हो जाती है।

4- रसोई को बदलें प्रोफेशनल किचन में

शुरुआत में 5-10 टिफिन के हिसाब से काम शुरु करें। किचन में मसाले, सब्जियां और अलग-अलग चीजों की श्रेणी बनाएं ताकि ढूंढने में समय बर्बाद न हो। मसाले हाई क्वालिटी और सब्जियां ताजी यूज करें। यदि कस्टमर्स को स्वाद संग सफाई मिलेगी तो वह लंबे समय तक सर्विस से जुड़े रहेंगे।

5- पैकेजिंग और डिलीवरी पर फोकस

कई बार खाना तो बढ़िया रहता हैं लेकिन पैकेजिंग खराब होने से ग्राहकों को पसंद नहीं आता है। स्टील के डिब्बों के बजाय लीक प्रूफ- माइक्रोवेव सेफ बॉक्स का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही डिलीवरी की जिम्मेदारी लें। शुरुआती दिनों में खुद डिलीवरी करने जाए।

ये भी पढ़ें- ₹35 लाख की IT जॉब छोड़ी, अब कंटेंट क्रिएशन से साल में ₹1 करोड़ से ज्यादा कमा रहा यह कपल

6- सही प्राइसिंग सबसे जरूरी

टिफिन की कीमत कभी दूसरे टिफिन वालों को देखकर मत करें। इसकी बजाय कच्चा माल, गैस, पैकेजिंग, डिलविरी और अन्य खर्चों का हिसाब लगाएं। उसके बाद ऐसे रेट तय करें तो ग्राहकों के लिए किफायती हो और मुफाना दें। आप चाहे तो शुरुआती दिनों में ट्रायल ऑफर, डिस्काउंट या फेस्टिव डिस्काउंट भी दे सकते हैं।

 

7- सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल

आजकल सोशल मीडिया का इस्तेमाल हर कोई करता है। ऐसे में WhatsApp Business पर बिजनेस अकाउंट बनाकर, डिजिटल मेन्यू एड करें। घर के लोगों से, रिश्तेदारों से उनके सोशल एकाउंट पर टिफिन सर्विस की तस्वीरें शेयर करने के लिए। इसके अलावा आप ऑफिस, पीजी-हॉस्टल में पंपलेट बांटे।

ये भी पढ़ें- 3 घर, ₹1 करोड़+ पैकेज...फिर भी जेब खाली! 'Asset Rich-Cash Poor' की चौंकाने वाली कहानी

8- खाना ऑर्डर करने के लिए आसान ऑर्डर सिस्टम

खाना चाहे जितना अच्छा हो सर्विस खराब होने पर ग्राहक का मन अक्सर खराब हो जाता है। ऐसे में ऑर्डर लेने के लिए WhatsApp, फोन कॉल, UPI पेमेंट जैसे आसान विकल्प रखें। साथ ही एक डायरी बनाए, जहां ग्राहकों के नाम संग, उनकी पसंदीदा डिटेल दिखें, ताकि उनकी जरूरत के हिसाब से खाना तैयार किया जा सके। 

इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत है कि शुरुआत कम निवेश से किया जा सकता है। अगर आप परिवार के लिए सुबह-शाम खाना बनाते हैं तो साथ में थोड़ा वक्त और देकर 5-10 टिफिन से शुरुआत कर सकते हैं। जैसे-जैसे ग्राहक बढ़ेंगे, आप मेन्यू-स्टाफ और डिलीवरी में इजाफा कर सकते हैं।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

FY27 में मजबूत टैक्स कलेक्शन से सरकार को राहत, सब्सिडी का दबाव भी बढ़ा
जापान के करेंसी इंटरवेंशन को अमेरिका का समर्थन, ज्वाइंट एक्शन के लिए तैयार