अगर एक कोन आइसक्रीम 20 रुपये में बेची जाए और रोज़ाना सिर्फ 100 कोन की बिक्री हो, तो रोज़ की आमदनी लगभग 2,000 रुपये बनती है। खर्च निकालने के बाद प्रतिदिन 800 से 1,000 रुपये तक का मुनाफा बच सकता है। गर्मी के पीक सीजन में अगर बिक्री 200 कोन तक पहुंच जाती है, तो मुनाफा और भी ज्यादा हो जाता है। अच्छी बात यह है कि यह बिज़नेस सिर्फ गर्मियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि दूसरे सीजन में भी चलाया जा सकता है।
कोन आइसक्रीम का यह छोटा बिज़नेस स्टूडेंट्स, गृहिणियों, पार्ट-टाइम इनकम चाहने वालों और पहली बार कारोबार शुरू करने वाले युवाओं के लिए खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है। अगर सही जगह चुनी जाए और साफ-सफाई व क्वालिटी पर ध्यान दिया जाए, तो यह बिज़नेस कम समय में स्थिर आय का जरिया बन सकता है। गर्मी में शुरू किया गया यह काम सही रणनीति के साथ पूरे साल चलाया जा सकता है।
हालांकि यह बिज़नेस देखने में आसान लगता है, लेकिन किसी भी कारोबार की तरह इसमें भी सही जानकारी और अनुभव का होना जरूरी है। बिज़नेस शुरू करने से पहले इस फील्ड में पहले से काम कर रहे लोगों से बात करना और स्थानीय डिमांड को समझना समझदारी भरा कदम होता है। सही प्लानिंग और ज़मीनी समझ के साथ यह छोटा सा आइडिया बड़ी कमाई का रास्ता खोल सकता है।