PM Kisan 22nd Installment FAQ: किसान भाईयों के लिए खुशखबरी है। पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जल्द ही ट्रांसफर होने वाली है। अगर आप भी इसका इंतजार कर रहे हैं, तो जानिए पैसे कब आएंगे,किन किसानों को 4 हजार रुपए मिलेंगे जैसे 5 सबसे जरूरी सवालों के जवाब
पीएम किसान योजना सरकार की मदद है ताकि छोटे और मझोले किसान आसानी से पैसा पा सकें। इस योजना में साल में कुल 6,000 रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं, जो 2-2 हजार रुपए के बराबर किस्तों में चार-चार महीने पर आते हैं। इसका पैसा सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए ट्रांसफर किए जाते हैं। इससे बिचौलिए की झंझट नहीं रहती है और पैसा सीधे खाते में आता है।
25
पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त को लेकर अभी कृषि मंत्रालय ने आधिकारिक तारीख नहीं बताई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होली से पहले, यानी मार्च 4, 2026 से पहले पात्र किसानों खाते में 2-2 हजार रुपए आ सकते हैं।
35
PM Kisan: मैं अपना स्टेटस कैसे चेक कर सकता हूं?
पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
'Farmer Corner' पर क्लिक करें।
'बेनिफिशियरी स्टेटस' पर क्लिक करें।
अपना आधार नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
पीएम किसान की 22वीं किस्त किन किसानों की अटक सकती है?
जिन किसानों ने eKYC पूरा नहीं किया।
जिनका बैंक अकाउंट और आधार लिंक नहीं हैं।
जिनके जमीन के रिकॉर्ड्स पीएम किसान पोर्टल पर अपडेट नहीं हैं
55
PM Kisan: किन किसानों को मिलेंगे 4,000 रुपए
अगर किसी किसान की पिछली किस्त यानी 21वीं किस्त में तकनीकी कारणों से पैसा नहीं आ पाया था, तो उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस बार उन किसानों के खाते में 4-4 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। जिनमें दो हजार पिछली बार और दो इस बार के होंगे।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।