₹333 बचाओ, 17 लाख बनाओ! एकदम धांसू है बिना रिस्क वाली ये सरकारी स्कीम

Published : Feb 05, 2026, 02:19 PM IST

Government Saving Scheme: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 333 रुपए रोज बचाकर आप 17 लाख के मालिक बन सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी धांसू स्कीम है, जो सिर्फ ब्याज-ब्याज से ही मोटा पैसा कमाकर देती है। आइए जानते हैं क्या है ये स्कीम और कौन पैसे लगा सकता है...

PREV
16

लखपति बनाने वाली स्कीम क्या है?

पोस्ट ऑफिस RD (Recurring Deposit) आज भी आम आदमी की पहली पसंद बनी हुई है। छोटी बचत, लंबी योजना और सुरक्षित रिटर्न इसकी सबसे बड़ी मजबूती है। इसमें छोटा-छोटा निवेश कर आप ब्याज से ही मोटा फंड बना सकते हैं।

26

पोस्ट ऑफिस RD क्यों खास है?

पोस्ट ऑफिस आरडी एक सरकारी सेविंग स्कीम है, जिसमें आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। इसमें हर महीने तय रकम जमा की जाती है और सरकार आपको निश्चित ब्याज देती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप बिना किसी रिस्क के अपनी बचत को बढ़ते हुए देख सकते हैं। कम निवेश से भी शुरुआत की जा सकती है और यह स्कीम कम इनकम वालों के लिए बेस्ट मानी जाती है।

36

333 रुपए रोज बचाकर 17 लाख कैसे बन सकते हैं?

अगर आप डेली सिर्फ 333 रुपए बचाते हैं, तो यह लगभग महीने में 10,000 रुपए की बचत बनती है। पांच साल में आपकी कुल जमा रकम लगभग 6 लाख रुपए होगी और ब्याज जोड़ने के बाद कुल फंड 7,13,659 रुपए तक पहुंच सकता है। अगर आप इसे 10 साल तक जारी रखते हैं, तो जमा रकम 12 लाख तक हो जाएगी और ब्याज के साथ कुल फंड 17,08,546 रुपए तक पहुंच सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि आपने सिर्फ ब्याज से 5 लाख से ज्यादा की कमाई की।

46

RD अकाउंट कौन खोल सकता है?

पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट खोलने के लिए आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। आप खुद के नाम, बच्चों के नाम या संयुक्त अकाउंट के रूप में भी इसे खोल सकते हैं। यह स्कीम हर आम आदमी के लिए आसान है।

56

पोस्ट ऑफिस आरडी की खासियतें

इस स्कीम की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आप जरूरत पड़ने पर लोन भी ले सकते हैं। अगर अकाउंट एक साल पुराना हो तो जमा रकम का लगभग आधा लोन के रूप में लिया जा सकता है और ब्याज सिर्फ थोड़ी सी बढ़ती है। इसके अलावा, आप समय से पहले पैसा निकाल सकते हैं, हालांकि इसके लिए कुछ नियम हैं। अकाउंट तीन साल बाद बंद किया जा सकता है और अकाउंट होल्डर की मृत्यु पर नॉमिनी क्लेम कर सकता है या निवेश जारी रख सकता है।

66

पोस्ट ऑफिस आरडी क्यों बेस्ट मानी जाती है?

पोस्ट ऑफिस RD छोटे निवेश से बड़ा रिटर्न देती है और आपके पैसे को 100% सुरक्षित रखती है। इसमें मार्केट का डर नहीं होता और जरूरत पड़ने पर पैसा निकालने की सुविधा भी रहती है। रोज थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाकर आप अपने भविष्य के लिए एक बड़ा फंड बना सकते हैं और बिना किसी तनाव के अपने पैसे को बढ़ते हुए देख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सूचना और शिक्षा के उद्देश्य के लिए है। इसमें दी गई जानकारी निवेश या वित्तीय सलाह नहीं है। निवेश में रिटर्न पर कोई गारंटी नहीं होती है और नियम समय-समय पर बदल सकते हैं। पोस्ट ऑफिस RD या किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories