Gold Price Today :सोने की कीमतों में इस साल बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जनवरी में रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा गोल्ड अब 50 हजार रुपये से ज्यादा प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है, ऐसे में क्या सोना खरीदने का यह सबसे अच्छा मौका है?
सोने की कीमतों में लगातार गिरावट ने खरीदारों को बड़ी राहत दी है। इस साल जनवरी में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने वाला सोना अब काफी सस्ता हो चुका है। 19 नवंबर 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1.30 लाख से ₹1.36 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास है। जनवरी के रिकॉर्ड भाव से तुलना करें तो सोना करीब ₹45 हजार से ₹50 हजार तक सस्ता मिल रहा है। ऐसे में शादी-ब्याह और त्योहारों के लिए सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह बड़ी खबर है।
जनवरी में आसमान पर पहुंच गया था सोना
साल 2026 की शुरुआत सोने के लिए शानदार रही थी। 29 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव IBJA के मुताबिक ₹1,75,340 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। इसके अगले दिन यानी 30 जनवरी को ऑल इंडिया बुलियन के आंकड़ों में सोने का रिकॉर्ड भाव ₹1,80,986 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इस तेजी के पीछे वैश्विक अनिश्चितता, कमजोर रुपये और सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की बढ़ती मांग जैसे कारण थे।
आज कितना सस्ता मिल रहा है सोना?
- 19 नवंबर को 24 कैरेट सोने का भाव Groww के आंकड़ों के मुताबिक ₹1,30,690 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,19,800 और 18 कैरेट का भाव ₹98,020 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
- अगर जनवरी के 30 तारीख के रिकॉर्ड भाव ₹1,80,986 से आज के ₹1,30,690 की तुलना करें तो 24 कैरेट सोना करीब ₹50,296 सस्ता हो गया है। यानी 10 ग्राम सोने की खरीद पर जनवरी के मुकाबले इतनी कम कीमत चुकानी पड़ रही है।
सोना खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- सोने की कीमतों में गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आगे भी भाव लगातार नीचे जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की मजबूती, रुपये की कीमत और ब्याज दरों का असर सोने पर पड़ सकता है।
- खरीदारी करते समय 24 कैरेट और 22 कैरेट की शुद्धता जरूर जांचें। हॉलमार्क, मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत GST को भी ध्यान में रखें। अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के यहां कीमतों में अंतर हो सकता है।
इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय बाजार का भाव जरूर पता करें।














