MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त से पहले बदला नियम, बिना Farmer ID अटक जाएगा पैसा

PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त से पहले बदला नियम, बिना Farmer ID अटक जाएगा पैसा

PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त से पहले बड़ा नियम लागू। 14 राज्यों में नए रजिस्ट्रेशन के लिए Farmer ID जरूरी। बिना किसान आईडी नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ। जानिए किसान ID क्या है, कैसे बनवाएं और किन राज्यों में लागू है।

4 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 04 2026, 05:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
22वीं किस्त से पहले फार्मर ID पर बड़ा अपडेट, इन राज्यों के किसानों को बिना ID नहीं मिलेगा लाभ
Image Credit : PM kisan Yojana

22वीं किस्त से पहले फार्मर ID पर बड़ा अपडेट, इन राज्यों के किसानों को बिना ID नहीं मिलेगा लाभ

देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) सिर्फ एक सरकारी स्कीम नहीं, बल्कि आर्थिक सहारा है। हर साल मिलने वाली किस्तें खेती-किसानी के खर्च को संभालने में मदद करती हैं। लेकिन अब 22वीं किस्त से पहले सरकार ने एक ऐसा नियम सख्ती से लागू करना शुरू किया है, जिसे नजरअंदाज करना किसानों को भारी पड़ सकता है-फार्मर ID।

केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन राज्यों में किसान रजिस्ट्री का काम शुरू हो चुका है, वहां PM Kisan Yojana में नया रजिस्ट्रेशन कराने के लिए फार्मर ID अनिवार्य होगी। अगर आप नए किसान हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो फार्मर ID के बिना आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

26
PM Kisan Yojana के लिए किन राज्यों में फार्मर ID जरूरी
Image Credit : Getty

PM Kisan Yojana के लिए किन राज्यों में फार्मर ID जरूरी

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, फिलहाल 14 राज्यों में किसान रजिस्ट्री सक्रिय है और इन राज्यों में नए रजिस्ट्रेशन के लिए फार्मर ID जरूरी कर दी गई है। इन राज्यों में अब तक कितनी किसान ID बनी हैं और लक्ष्य क्या है, उसकी स्थिति इस प्रकार है: आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश।

कुल मिलाकर इन राज्यों में 10.98 करोड़ से ज्यादा किसान ID बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से अब तक 7.67 करोड़ से अधिक ID जारी की जा चुकी हैं। कुछ राज्यों में यह प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, जबकि बिहार, असम और ओडिशा जैसे राज्यों में अभी बड़ी संख्या में किसान रजिस्ट्रेशन से बाहर हैं।

Related Articles

Related image1
New Noida बनने की तैयारी तेज, 80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर, जानिए सब कुछ
Related image2
UP Medical Device Park: योगी सरकार के नेतृत्व में YEIDA बना निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र
36
क्या है किसान ID और क्यों बनाई गई
Image Credit : Getty

क्या है किसान ID और क्यों बनाई गई

किसान ID एक यूनिक डिजिटल पहचान है, जो आधार से लिंक होती है। इसमें किसान की व्यक्तिगत जानकारी, जमीन का रिकॉर्ड, फसल से जुड़ी डिटेल और खेती से संबंधित गतिविधियां जुड़ी होती हैं।

सरकार का मकसद साफ है-

  • फर्जी लाभार्थियों को बाहर करना
  • असली और पात्र किसानों तक योजना का लाभ पहुंचाना
  • अलग-अलग कृषि योजनाओं में एक ही पहचान का इस्तेमाल करना

ठीक उसी तरह जैसे आधार ने सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाई, किसान ID भी कृषि योजनाओं में धोखाधड़ी रोकने और सिस्टम को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए लाई गई है।

46
PM Kisan योजना में किसान ID क्यों हो गई जरूरी
Image Credit : Getty

PM Kisan योजना में किसान ID क्यों हो गई जरूरी

अधिकारियों के मुताबिक, कई मामलों में ऐसे लोग भी योजना का लाभ ले रहे थे, जिनके नाम पर खेती की जमीन नहीं थी। किसान ID के जरिए जमीन रिकॉर्ड और किसान की पहचान को लिंक किया जा रहा है, ताकि PM Kisan Yojana का पैसा सिर्फ असली किसानों तक पहुंचे। खास तौर पर नए रजिस्ट्रेशन में अब बिना किसान ID के आवेदन स्वीकार नहीं किया जा रहा है।

किसान ID के लिए कैसे करें आवेदन

किसान ID बनवाने की प्रक्रिया राज्य के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन सामान्य तौर पर इसमें ये चरण शामिल हैं:

1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

किसान अपने राज्य के आधिकारिक एग्रीकल्चर पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश में किसान upfr.agristack.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा Farmer Registry UP, FCRD Service या eHastakshar जैसे ऐप के जरिए भी सेल्फ-रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

2. जरूरी दस्तावेज

आवेदन के दौरान ये दस्तावेज जरूरी होते हैं:

  • आधार कार्ड
  • जमीन के मालिकाना हक के कागजात (खतौनी आदि)
  • बैंक खाते की जानकारी
  • हाल की फोटो

डेटा की शुद्धता के लिए किसान का स्वयं मौजूद रहना जरूरी होता है।

3. वेरिफिकेशन प्रक्रिया

दस्तावेज और जानकारी की जांच संबंधित विभाग द्वारा की जाती है। सही पाए जाने पर आवेदन आगे बढ़ाया जाता है।

4. किसान ID जारी होना

सफल सत्यापन के बाद किसान को एक यूनिक किसान ID जारी की जाती है, जिससे वह PM Kisan समेत अन्य कृषि योजनाओं का लाभ ले सकता है।

56
CSC और कैंप से भी मिलेगी मदद
Image Credit : Getty

CSC और कैंप से भी मिलेगी मदद

अगर किसान ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, तो वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर या फिर गांव/ब्लॉक स्तर पर लगने वाले एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के रजिस्ट्रेशन कैंप में जाकर किसान ID बनवा सकते हैं।

66
किसानों के लिए जरूरी सलाह
Image Credit : Getty

किसानों के लिए जरूरी सलाह

अगर आप PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं या भविष्य में योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो किसान ID बनवाने में देरी न करें। जिन राज्यों में यह अनिवार्य हो चुकी है, वहां बिना किसान ID के न तो नया रजिस्ट्रेशन होगा और न ही आगे चलकर योजना का लाभ मिल पाएगा।

सरकार की यह पहल भले ही शुरुआत में अतिरिक्त प्रक्रिया लगे, लेकिन लंबे समय में यह सिस्टम को पारदर्शी और किसानों के हक में मजबूत बनाने वाली साबित हो सकती है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
SC on SIR : SC में ममता बनर्जी ने क्या दी दलील, SIR पर हुई जोरदार बहस । Mamata Banerjee
Recommended image2
New Noida बनने की तैयारी तेज, 80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर, जानिए सब कुछ
Recommended image3
UP Medical Device Park: योगी सरकार के नेतृत्व में YEIDA बना निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र
Recommended image4
CM योगी से जिद पूरी करवा रहे हैं बच्चे, अद्भुत हैं मुख्यमंत्री की ये 5 तस्वीरें
Recommended image5
CM Yogi Initiative: अयोध्या धाम में बनेगी माता सीता के जीवन को समर्पित वैदेही आर्ट गैलरी
Related Stories
Recommended image1
New Noida बनने की तैयारी तेज, 80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर, जानिए सब कुछ
Recommended image2
UP Medical Device Park: योगी सरकार के नेतृत्व में YEIDA बना निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का नया केंद्र
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved