Tiger Shroff Firing: '90 का दौर नहीं आने देंगे', एक्टर से मिलकर एकनाथ शिंदे ने क्या कहा...

Share this Video

मुंबई में फायरिंग की घटना के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ का पहला वीडियो सामने आया है। वीडियो में टाइगर श्रॉफ के हाथ और शरीर के कुछ हिस्सों पर पट्टियां नजर आ रही हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनसे मिलने उनके घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। शिंदे के मुताबिक, टाइगर के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोटें आई हैं। इस घटना में उनके ड्राइवर को भी गोली लगी थी। मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने साफ कहा कि मुंबई में किसी की दादागिरी नहीं चलेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें, 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी।

Related Video