
Kolkata Stampede: किसी ने बहन खोई, किसी ने अपना...अस्पताल में दिखा दर्दनाक मंजर
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में 17 अक्टूबर हुए दर्दनाक हादसे में 19 लोगों की मौत। मृतकों के परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच रहे हैं। अपनों को खोने का गम उनके चेहरों और चीख-पुकार में साफ नजर आ रहा है। सामने आए विजुअल्स में एक महिला अपनी बहन को याद कर बिलखती सुनाई देती है। वह बार-बार अपनी दीदी को पुकार रही है। अस्पताल के बाहर गमगीन माहौल है और परिजन इस दुखद घटना से सदमे में हैं। दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच हुए इस हादसे ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है।