
Tiger Shroff Firing: टाइगर पर 4 राउंड फायरिंग! 2 लोगों को लगी गोली-चश्मदीद ने क्या बताया...
मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्टूबर शाम को फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद के मुताबिक, वहां कुछ सेलिब्रिटी फुटबॉल खेल रहे थे। माहौल सामान्य था और टाइगर श्रॉफ ने वहां मौजूद लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। चश्मदीद का दावा है कि टाइगर की कार गेट से निकलने के कुछ ही कदम बाद अचानक चार राउंड फायरिंग हुई। उसके मुताबिक, इस घटना में कार के ड्राइवर और एक फैन को गोली लगी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।